Breaking

बांग्लादेश में मंदिर के पुजारी का शव पेड़ से लटका मिला, 3 दिन से थे लापता

Hindu caretaker Found dead in Bangladesh: बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक हिंदू मंदिर के केयरटेकर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, शव एक पहाड़ी इलाके में बरामद किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और चिंता का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय नयन साधु के रूप में हुई है, जो चटगांव जिले के धोहारजारी क्षेत्र के निवासी थे। वह कॉक्स बाजार के खुरुशकुल यूनियन में स्थित शिवकाली मंदिर में केयरटेकर और पुजारी के रूप में काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, वे 19 अप्रैल की शाम से लापता थे और उसी दिन दो अज्ञात लोग उन्हें अपने साथ ले गए थे।

मामले में जताई गई है हत्या की आशंका

बांग्लादेश में पुलिस अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। मृतक की पत्नी की शिकायत पर 19 अप्रैल को ही गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया था और उसी दिन से जांच जारी है। कॉक्स बाजार पूजा उत्सव परिषद के महासचिव जोनी धर ने कहा कि जिस तरह से शव मिला है, उससे हत्या की आशंका मजबूत होती है। उन्होंने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है।

तीन महीने में 133 हिंसक मामले हुए हैं दर्ज

बांग्लादेश में बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के वरिष्ठ सदस्य काजल देबनाथ ने कहा कि एक छोटे मंदिर के साधारण कर्मचारी की हत्या का कारण समझ से परे है। परिषद ने यह भी बताया कि इस साल जनवरी से मार्च के बीच बांग्लादेश में 133 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं दर्ज की गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Sunil Gupta

Recent Posts

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

7 minutes ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

28 minutes ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

43 minutes ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

60 minutes ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

1 hour ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

2 hours ago