Breaking

दिल्ली-NCR में गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, UP-राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में 46°C के पार पहुंचा तापमान

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्मी का असर इतना तेज है कि लोग दिन के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं, जबकि दोपहर में सड़कों और बाजारों में भीड़ भी काफी कम नजर आ रही है। विभाग के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यूपी, एमपी और राजस्थान में भी बढ़ा है गर्मी प्रकोप

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 46.6°C तक पहुंच गया, जबकि मध्य प्रदेश के खजुराहो में पहली बार पारा 45°C दर्ज किया गया। इंदौर में पिछले 6 सालों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी और भोपाल-जबलपुर में 3 साल बाद तापमान 43°C तक पहुंचा। वहीं राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर जैसे शहरों में भी तापमान 46°C के आसपास बना रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में भीषण हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने लोगों को दी है चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और खासकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें, जब गर्मी और लू का असर सबसे ज्यादा होता है।

Sunil Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

12 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

42 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago