SC Stern Remark on SIR Controversy: ममता सरकार और चुनाव आयोग के बीच पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गहरा गया है। सरकार ने चुनाव आयोग द्वारा न्यायिक अधिकारियों के लिए जारी किए गए प्रशिक्षण मॉड्यूल का विरोध करते हुए इसे नया विवाद बना दिया है। वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने इस मुद्दे को उठाया। सिब्बल ने कहा कि चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को दरकिनार करते हुए नए निर्देश जारी कर रहा है, और अपने मॉड्यूल में यह भी कहा है कि डोमिसाइल सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में EC का सख्त कदम, ममता सरकार के 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड; जानें क्या है वजह
इस पर CJI ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, 'जजों पर संदेह मत कीजिए, वे स्वयं फैसला करेंगे. इस विवाद का अब अंत होना चाहिए.' सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने भी स्पष्ट टिप्पणी की. बागची ने कहा, 'ECI के अलावा प्रशिक्षण कौन देगा? हमने साफ कर दिया है कि किन दस्तावेजों को देखा जाना है. हमारे निर्देश स्पष्ट हैं, उन्हें बदला नहीं जा सकता।'
कपिल सिब्बल द्वारा उठाए गए सवाल पर चुनाव आयोग के मॉड्यूल में डोमिसाइल सर्टिफिकेट को अस्वीकार्य बताया गया है, जस्टिस बागची ने कहा, यदि हमारे आदेश में ऐसे दस्तावेज शामिल हैं, तो उन्हें अवश्य देखा जाएगा। अंत में, सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि उसके पहले दिए गए निर्देश सर्वोपरि रहेंगे, न्यायिक अधिकारी उन्हीं के अनुरूप SIR प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे और इस पूरे मामले में अनावश्यक संदेह या विवाद को अब समाप्त होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: SIR विवादः पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की ढाई चाल, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…