Supriya Shrinet reveals who is threatening Rahul Gandhi's life
Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नाम से दायर उस आवेदन में नया मोड़ आ गया है, जिसमें उनकी जान को गंभीर खतरे की बात कही गई थी. यह आवेदन सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी से जुड़ा एक मानहानि मामले के दौरान पेश किया गया था. कांग्रेस पार्टी ने इस आवेदन पर सफाई देते हुए बताया कि यह आवेदन बिना राहुल गांधी की अनुमति के उनके वकील द्वारा दायर किया गया था.
आवेदन में दावा किया गया था कि सावरकर पर की गई टिप्पणियों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण राहुल गांधी की सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है. इसके साथ ही महात्मा गांधी की हत्या का संदर्भ भी दिया गया था और यह कहा गया था कि इतिहास को फिर से दोहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. आवेदन में बीजेपी नेताओं रवीनीत सिंह बिट्टू और तरविंदर सिंह मारवाह से कथित धमकियों का भी उल्लेख था.
कांग्रेस की मीडिया सेल की प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि यह आवेदन राहुल गांधी के वकील द्वारा बिना उनकी सहमति के दायर किया गया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी को इस बात से घोर असहमति है. वकील इस आवेदन को अगले दिन अदालत से वापस लेंगे.
राहुल गांधी के वकील, एडवोकेट मिलिंद डी. पवार ने भी एक प्रेस रिलीज जारी कर स्वीकार किया कि यह आवेदन 13 अगस्त 2025 को उनके द्वारा बिना राहुल गांधी से परामर्श किए और उनकी सहमति के दाखिल किया गया था. पवार ने कहा, “राहुल गांधी ने इस आवेदन की सामग्री पर असहमति जताई है और इसे वापस लेने का निर्देश दिया है. हम अदालत में औपचारिक आवेदन देकर इसे वापस लेंगे.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…