Delhi-NCR Weather Update
Delhi-NCR Weather Update : दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे NCR में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बारिश रहेगी। बारिश के कारण दिल्ली के मुख्य रास्तों पर जाम देखने को मिल रहा है।
आईएमडी (IMD) ने 17 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इन राज्यों में भी आज दिनभर बादल मेहरबान रहेंगे। उत्तरी दिल्ली को छोड़कर पूरी दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा-गाजियाबाद में भी कुछ ऐसा ही हाल है गुरुग्राम में भी सुबह 5:00 से मूसलाधार बारिश हो रही है, इतनी बारिश है कि साइबर सिटी के दर्जनों इलाके पानी में डूब गए हैं। गुरुग्राम के सेक्टर 10 और सेक्टर 9 इलाके में मूसलाधार बारिश के बाद भारी जलभराव देखा जा रहा है। सुबह 6 बजे के करीब अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के अलावा मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है. भयंकर बारिश से दिल्ली-NCR के लोगों को जाम की स्थिति से भी जूझना पड़ सकता है।
वहीं, हिमाचल में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। सबसे ज्यादा असर कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में देखने को मिला है। कुल्लू में घर, दुकानें, गाड़ियां सब कुछ बह गई। शिमला के रामपुर इलाके में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भी ऊपरी इलाकों में भारी नुकसान की खबर है। SDRF और स्थानीय प्रशासन मौके पर तैनात है।
ये भी पढ़े : KBC की सेट पर जाने पर सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को लेकर क्यों हो रहा विवाद, समझिए पूरा मामला
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…