Delhi Police Traffic Advisory
Traffic Advisory: दिल्ली में आज चेम्सफोर्ड रोड और देशबंधु गुप्ता रोड पर यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे। यात्रियों को इन रास्तों का उपयोग करने से बचने की सलाह दी गई है।
जन्माष्टमी और ताजिया जुलूस के कारण गुरुवार दोपहर को दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने बुधवार को एक परामर्श में यह जानकारी दी। परामर्श में बताया गया है कि जन्माष्टमी के लिए ‘पहाड़गंज सामूहिक शोभा यात्रा’ और ताजिया जुलूस 14 अगस्त को होगा, जिसके मद्देनजर दोपहर 1:30 बजे से यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा।
जन्माष्टमी की शोभा यात्रा संगतरासन बाजार, पहाड़गंज में मंदिर श्री बांके बिहारी जी से शुरू होगी और देश बंधु गुप्ता रोड, चूना मंडी, मुख्य बाजार और मुंजा चौक से होकर गुजरेगी।
परामर्श में बताया गया है कि ताजिया जुलूस अजमेरी गेट, पुल पहाड़गंज और डीबीजी रोड से शुरू होकर चेम्सफोर्ड रोड और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाएगा।
इसके साथ ही बता दें कि दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और नोएडा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि कई जगहों पर गुरुवार रात से ही कई सड़कें बंद कर दी जाएंगी। जबकि कुछ जगहों पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से डायवर्जन लागू होगा।
ये भी पढ़े : दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में सड़के बनी तालाब, भारी बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…