UP Weather News
UP Weather News : उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से प्रदेशभर में मानसून की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। इस वजह से कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी बीच राजधानी लखनऊ में स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है।
लखनऊ में भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने बुधवार को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 14 अगस्त 2025 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह निर्देश शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के सभी स्कूलों पर लागू होगा। अभिभावक और स्कूल प्रबंधन इस आदेश की पुष्टि लखनऊ जिला प्रशासन की वेबसाइट lucknow.nic.in पर कर सकते हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो-प्रेशर एरिया के चलते मानसून ट्रफ का पूर्वी छोर दक्षिण की ओर खिसक गया है, जिसके कारण राज्य में हल्की से मध्यम और कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। विभाग ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश, गरज के साथ बौछारें और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी भाग के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। हालांकि 15 अगस्त से वर्षा की तीव्रता और व्यापकता में कमी आने की संभावना है।
ये भी पढ़े : दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में सड़के बनी तालाब, भारी बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
बुधवार को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.4°C और न्यूनतम 28.2°C दर्ज किया गया, जबकि 0.2 मिमी बारिश हुई। राज्य में सबसे ज़्यादा बारिश आगरा में 14.4 मिमी, उरई में 12.4 मिमी, वाराणसी में 10.2 मिमी और बस्ती में 10 मिमी दर्ज हुई।
वर्तमान में प्रदेश के 21 जिलों की 41 तहसीलें बाढ़ प्रभावित हैं, जिससे लगभग 1.86 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राहत कार्य के लिए 1100 से अधिक बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं और प्रभावित क्षेत्रों में सहायता कार्य जारी है।
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…