Breaking

सूरत में चोरी करने घुसे दो युवक कारखाने में फंसे, खिड़की से लगाई ‘बचाओ-बचाओ’ की गुहार

Surat: सूरत में चोरी करने पहुंचे दो युवकों की योजना उस वक्त उलटी पड़ गई, जब वे कारखाने के अंदर घुसने के बाद बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं ढूंढ पाए। कई घंटे तक अंदर फंसे रहने के बाद दोनों ने खिड़की से 'बचाओ-बचाओ' की आवाज लगाई। आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने खिड़की की जाली काटकर दोनों को बाहर निकाला।

कारखाने में घुसकर चोरी की कोशिश

मामला खटोदरा थाना क्षेत्र के खटोदरा GIDC का है। पुलिस के अनुसार पांडेसरा के आशापुरी निवासी 18 वर्षीय रोशन बिनखादर सहानी रविवार शाम अपने नाबालिग साथी के साथ बमरोली रोड स्थित एक लूम्स कारखाने में घुसा था। काम बंद होने का फायदा उठाकर दोनों चोरी के इरादे से अंदर पहुंचे और सामान निकालने की कोशिश की। हालांकि, अंदर जाने के बाद उन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। अंधेरे में काफी देर तक रास्ता तलाशने के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने खिड़की से लोगों को पुकारना शुरू कर दिया।

जाली काटकर किया गया रेस्क्यू

रात में आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खटोदरा पुलिस की PCR वैन मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मजूरा फायर स्टेशन की टीम ने तीन मंजिला इमारत की बाहरी तरफ खिड़की के पास फंसे दोनों युवकों को देखा। फायरकर्मियों ने लोहे की जाली और सरिए काटकर रास्ता बनाया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू का वीडियो भी बनाया गया है।

बाहर आते ही पुलिस ने हिरासत में लिया

बाहर निकलते ही दोनों ने राहत की सांस ली, लेकिन पुलिस पहले से मौजूद थी। PCR टीम दोनों को हिरासत में लेकर खटोदरा थाने ले गई। पुलिस इंस्पेक्टर नितिन भरवाड़ ने बताया कि दोनों चोरी के इरादे से कारखाने में घुसे थे और इनमें एक नाबालिग है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े: बैंकॉक में बाढ़ से हाहाकार, कमर तक पानी में चलने को मजबूर लोग; 52 हजार परिवार प्रभावित

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

अखिलेश का BJP पर ‘लैंड माफिया’ का आरोप, बोले- सपा सरकार बनी तो लागू करेंगे OPS

Akhilesh Yadav Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश में नजदीक आते विधानसभा चुनाव के बीच सता…

20 minutes ago

UPI MDR पर SC सख्त, सरकार-RBI से पूछा ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर चार्ज से किसे होगा फायदा?

UPI MDR Supreme Court: केंद्र सरकार की ओर से 15 अक्टूबर से UPI मर्चेंट पेमेंट…

48 minutes ago

SIR विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी को जवाब, ‘बार-बार बोलने से झूठ सच नहीं होता’

JP Nadda SIR Controversy: एसआईआर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी तेज…

57 minutes ago

बैंकॉक में बाढ़ से हाहाकार, कमर तक पानी में चलने को मजबूर लोग; 52 हजार परिवार प्रभावित

Bangkok: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बाढ़ का संकट लगातार गंभीर बना हुआ है। सोमवार…

2 hours ago