मनोरंजन

‘ये चुनाव नहीं है’… राइज एंड फॉल 2 में स्वरा-शहजाद की तीखी नोकझोंक

Swara Bhasker: राइज एंड फॉल 2' के दूसरे एपिसोड में शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने जब पूनावाला से पूछा कि वह बाहर स्वरा के बारे में काफी बोल रहे थे, लेकिन सामने आने के बाद चुप क्यों हैं, तो उन्होंने कहा कि कोई उनका स्वर नहीं दबा सकता और वह किसी से डरते नहीं हैं।

सहवाग के सवाल पर पूनावाला का जवाब

पूनावाला ने सहवाग से कहा कि अभी तक ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ जो उनका स्वर चुप करा सके। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी के बाप से डरते नहीं हैं। इस पर सहवाग ने उनके डिबेट देखने की बात पर कहा कि उन्होंने उनके डिबेट नहीं देखे हैं। सहवाग के इस जवाब पर स्वरा भास्कर समेत बाकी कंटेस्टेंट हंसने लगे।

स्वरा ने इग्नोर करने पर दिया जवाब

इसके बाद स्वरा ने कहा कि इग्नोर करने का मतलब किसी को भाव नहीं देना होता है। उन्होंने पूनावाला की सोशल मीडिया पोस्ट और उनके बारे में किए जा रहे कमेंट्स का भी जिक्र किया। पूनावाला ने जवाब देते हुए कहा कि जो देश के खिलाफ बोलेगा, वह उसके खिलाफ बोलेंगे।

राजनीतिक करियर को लेकर आमने-सामने

बहस के दौरान स्वरा ने कहा कि यह गेम है, चुनाव नहीं और शो से किसी का राजनीतिक करियर बेहतर नहीं होने वाला। इसके जवाब में पूनावाला ने कहा कि उनके करियर की चिंता न करें और अपने पति को जिताने की चिंता करें। स्वरा ने भी पलटवार करते हुए उनके राजनीतिक करियर और टिकट को लेकर टिप्पणी की। इसके बाद पूनावाला ने कहा कि अगर उन्हें चुनाव लड़ना या जीतना होता तो वह पार्टी में रहते और अपने बलबूते पर खड़े होने का दम रखते हैं।

स्वरा बोलीं- बहुत कुछ जानती हूं

बहस के दौरान स्वरा ने सहवाग से कहा कि वह पूनावाला के बारे में बहुत कुछ जानती हैं, लेकिन बोलना नहीं चाहतीं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से उनका स्तर गिर जाएगा और वह उस स्तर की आदी नहीं हैं। 'राइज एंड फॉल 2' में दोनों के बीच हुई इस बहस के बाद शो में उनकी टकराव की चर्चा और तेज हो गई है।

ये भी पड़े: पाकिस्तान में डबल अटैक से दहशत, आत्मघाती विस्फोट के बाद रेस्क्यू टीम पर हमला, 13 की मौत


Lavanya Dayal

Recent Posts


Warning: Trying to access array offset on false in /home/neludtul4cwu/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/components/loop/loop.php on line 538

Warning: Trying to access array offset on false in /home/neludtul4cwu/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/components/loop/loop.php on line 539

Warning: Trying to access array offset on false in /home/neludtul4cwu/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/components/loop/loop.php on line 540

जमुई नाबालिग छात्रा बदसलूकी केस में 2 और गिरफ्तार, आरोपियों की संख्या बढ़कर 7 हुई

Jamui: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने फरार…

9 minutes ago

विराट कोहली ने रचा इतिहास, 303वीं पारी में पूरे किए 15,000 ODI रन; सचिन से 74 पारी आगे

Virat Kohli 15000 ODI Runs: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम…

36 minutes ago

LPU में छात्रा से रेप की अफवाह पर बवाल, छात्रों ने हाईवे किया जाम; पुलिस से झड़प और गाड़ियों में तोड़फोड़

LPU Student Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप की अफवाह के बाद…

55 minutes ago

नशीला पदार्थ देकर घंटों 7 फ्रेटरनिटी सदस्यों ने किया रेप, पूर्व छात्रा ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी पर किया केस

Cornell University Rape Lawsuit: अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की एक पूर्व छात्रा ने यूनिवर्सिटी और…

2 hours ago

प्राइवेट पार्ट पर चोट, कमरे से ग्राइंडर बरामद…प्रेमानंद महाराज के शिष्य की PM रिपोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़

Deepak Lodhi Death Case: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ…

2 hours ago

पाकिस्तानी सेना का दावा- बलूचिस्तान में 96 घंटे के ऑपरेशन में 73 आतंकी मारे गए

Balochistan Terrorist Operations: पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दावा किया कि बलूचिस्तान में पिछले कुछ…

2 hours ago