Cover Story Featured

T20 World Cup: ईशान किशन की पारी की क्रिकेट जगत में हो रही चर्चा, जानिए पाकिस्तानी कोच से लेकर क्रिकेट दिग्गजों के बयान

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को प्रेमदासा स्टेडियम में 61 रनों से हराया। भारत की तरफ से ओपनर ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ईशान किशन की इस पारी का भारत के अलावा पाकिस्तान और पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा हो रही है।

पाकिस्तानी कोच ने की ईशान की पारी की तारीफ

मैच हारने के बाद पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने कहा कि, "ईशान किशन की निडर और आक्रामक अर्धशतकीय पारी दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर साबित हुई। उन्होंने भारत से मिली शिकस्त के बाद अपने खिलाड़ियों से वापसी करने की अपील भी की। साथ ही कहा , “मुझे लगता है कि वह मैदान के दोनों तरफ रन बनाने में सक्षम हैं। वह सिर्फ़ लेग साइड तक सीमित नहीं हैं। हम जानते हैं कि वह उस ओर बेहद मजबूत है, लेकिन वह रिवर्स शॉट भी खेल सकते हैं। खासकर पावरप्ले में स्पिन के ख़िलाफ़ उन्हें रोकना चुनौतीपूर्ण होता है।

पाकिस्तानी पत्रकार इकबाल ने कहा- ईशान का कमाल का कमबैक

पाकिस्तान के पत्रकार शहजार इक़बाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दो महीने पहले तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन प्लान का हिस्सा भी नहीं थे। लेकिन अब उन्होंने भारत के लिए पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक की हालत खराब कर दी। क्या कमाल का कमबैक है।"

संजय मांजरेकर ने जीत का श्रेय ईशान को दिया

पूर्व क्रिकेट और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा, "ईशान किशन ने ही मैच बदल दिया। अगर ईशान किशन का बल्ला नहीं चलता तो टीम इंडिया को मुश्किल होती।" उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत को मिली 61 रन की जीत का श्रेय ईशान किशन को दिया।

पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने की ईशान की तारीफ

पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने भारतीय ओपनर ईशान किशन की धमाकेदार पारी की तारीफ की है। उन्होंने कहा ईशान ने कमाल कर दिया। उन्होंने कहा हम अभिषेक शर्मा की बात करते रहे लेकिन मैच के हीरो ईशान रहे।

खेल पत्रकार मजूमदार ने कहा-ईशान अब बेहतर हो गए

खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, 'अब तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद ईशान किशन एक बेहतर क्रिकेटर बन गए हैं। ईशान किशन को खुद को गहराई से समझना पड़ा और नए सिरे से पहचानना पड़ा। टिके रहने के लिए उन्हें अपनी असली पहचान तलाशनी पड़ी। अब वह एक बेहतर इंसान हैं, दुनिया का सामना करने के लिए बेहतर रूप से तैयार हैं।”

ईशान की मां ने जताई खुशी

बेटे के प्रदर्शन और भारतीय टीम की जीत पर ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह ने खुशी ज़ाहिर की है. उन्होंने कहा, ‘पूरी टीम को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई. खुशी है कि भारत ने जीत दर्ज की है। बस ऐसे ही खेलते जाएं और आगे बढ़ते जाएं, यही मेरा आशीर्वाद है।’ जब रिपोर्टर ने पूछा कि उनकी ईशान किशन से कब बात हुई थी, तो उन्होंने कहा कि, 'आज (रविवार) को ही बात हुई थी, लेकिन खेल को लेकर कोई बात नहीं हुई।'

ईशान ने अपनी पारी पर क्या कहा?

ईशान ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट उतना आसान नहीं था। ऐसे में खुद पर भरोसा रखना और अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी था। मैंने अपने ऑफ-साइड खेल पर काफी मेहनत की है। मैं बस चीजों को सरल रखने की कोशिश कर रहा था।’

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर रचा इतिहास

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago