Others

T20 World Cup: बाबर की फॉर्म से लेकर ‘नो हैंडशेक’ पर आया पाकिस्तानी कप्तान का बयान, कहा- इसका जवाब सर्वश्रेष्ठ खेल से देंगे

Pakistan Press Conference: टी20 वर्ल्ड कप में 27वां मैच ग्रुप-ए में रविवार को श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम पर शाम 7 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले शनिवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा का 'नो हैंडशेक' पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा यह मैच क्रिकेट की भावना से खेला जाना चाहिए और उनकी टीम हैंडशेक के लिए तैयार है, लेकिन फैसला भारत को करना है। साथ ही कहा कि हमारी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

पाकिस्तानी कप्तान ने बाबर की फॉर्म ऐसा दिया जवाब

सलमान आगा ने बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान बाबर आजम की फॉर्म को लेकर चिंता से इनकार किया। उन्होंने कहा, बाबर हमारे लिए चिंता का विषय नहीं हैं। वे रन बना रहे हैं। उम्मीद है कल भी टीम की मदद करेंगे। हम बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते।

कप्तान ने उस्मान के एक्शन का किया बचाव

इस वर्ल्ड कप में सबसे चर्चित स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर भी पाकिस्तानी कप्तान सलमान की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि तारिक को ICC दो बार क्लियर कर चुकी है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता उनके एक्शन पर बात क्यों हो रही है। वे इन बातों पर ध्यान नहीं देते।

कोलंबों के प्रेमदासा स्टेडियम पर भारत का परफोर्मेंस

 भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 11 में जीत हासिल की है। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ भी एक मैच शामिल है, 2012 में हुए उस मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत का बायकॉट के बीच पाकिस्तान की टीम पहुंची श्रीलंका, आयरलैंड के खिलाफ कल खेलेगी वॉर्म-अप मैच

Anamika Anand

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

1 hour ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

3 hours ago