क्रिकेट

T20 World Cup: भारत-पाक मैच पर आर अश्विन का आया रिएक्शन, कहा- 100 प्रतिशत होगा मैच

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाले भारत-पाक मैच को लेकर आर अश्विन का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि पाकिस्तान अगले 4-5 दिनों में अपने फैसले पर यूटर्न लेगा और 100 प्रतिशत यह मैच होगा। मालूम हो कि पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को T20 वर्ल्ड कप में खेलने की अनुमति दी है, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए इजाजत नहीं दी है। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का रुख अपनाया है। हालांकि, ICC ने पाकिस्तान के इस रवैये पर सवाल उठाए हैं और यह भी साफ किया है कि ऐसा करने से पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अश्विन ने ICC मेंबर देशों के मन की बात बताई

पूर्व स्पिनर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पाकिस्तान चार-पांच दिन में अपना फैसला बदलेगा। अगर मैच नहीं होता है तो भारी आर्थिक नुकसान होगा। ब्रॉडकास्टर्स को बड़ा झटका लगेगा और इसका असर बाकी फुल मेंबर देशों पर भी पड़ेगा। ICC मीटिंग में सभी यही कहेंगे कि पाकिस्तान की वजह से नुकसान हो रहा है।

पीएसएल पर अश्विन ने क्या?

अश्विन ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की स्थिति में पाकिस्तान को सिर्फ रेवेन्यू ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर भी गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ICC विदेशी खिलाड़ियों को मिलने वाले NOC रद्द कर सकता है, जिससे PSL की पूरी योजना पर असर पड़ सकता है।

पाक चाहता था हाइब्रिड मॉडल: अश्विन

अश्विन ने यह भी याद दिलाया कि T20 वर्ल्ड कप के लिए हाइब्रिड मॉडल पहले से तय है, जिसे ICC, PCB और BCCI तीनों ने मिलकर मंजूरी दी है। ऐसे में वेन्यू को लेकर कोई विवाद नहीं बनता। अश्विन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे, तो वेन्यू को लेकर कोई समस्या नहीं है। किसी खास प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलने से इनकार करना स्वीकार्य नहीं है। 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: अब पाकिस्तान का बदलेगा पैतरा, क्या झेल पाएगा करोड़ों का नुकसान और भविष्य की अनिश्चितता?

Anamika Anand

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

6 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

36 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

60 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago