देश

टैबलेट, बेहोशी और गैंगरेप, इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी खौफनाक साजिश!

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने प्राइवेट विला में सामूहिक यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि दो युवकों ने उसे जबरन एक टैबलेट खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई और इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की गई। पीड़िता का दावा है कि यह घटना 15 फरवरी की रात हुई, लेकिन डर और धमकियों के कारण वह तुरंत पुलिस के पास नहीं जा सकी। आखिरकार 22 फरवरी को उसने अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता शहर के एक कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। जनवरी 2026 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए एक आरोपी से हुई थी। दोनों कई बार कोरमंगला के कैफे में मिले और फोन व सोशल मीडिया पर बातचीत होती रही।

पार्टी के बहाने विला बुलाया

14 फरवरी की रात कॉलेज से लौटने के बाद पीड़िता अपने दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। बाद में आरोपी ने उसे जक्कुर इलाके के एक प्राइवेट विला में पार्टी के लिए बुलाया। वह रात करीब 1:15 बजे अपने दोस्त के साथ वहां पहुंची, जहां दो युवक मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि विला पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने जबरन उसके मुंह में गुलाबी रंग की टैबलेट डाल दी। कुछ ही मिनटों में उसे चक्कर आने लगे, पसीना छूट गया और आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई।

होश आया तो कमरे में थी बंद

FIR के अनुसार, जब उसे आंशिक होश आया तो एक आरोपी उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। विरोध करने के बावजूद दोनों ने उसके साथ जबरन यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता का कहना है कि बाद में उसे कमरे में बंद कर दिया गया और अगली सुबह एक मॉल के पास छोड़ दिया गया।

धमकी और देरी से शिकायत

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया या पुलिस में गई तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। डर के चलते उसने पहले चुप्पी साधे रखी। 17 फरवरी को उसने एक अस्पताल में इलाज कराया और बाद में अपने भाई को पूरी बात बताई। भाई के कहने पर वह पुलिस के पास पहुंची।

दोनों पक्षों की जांच

पुलिस के अनुसार, इस मामले से एक दिन पहले आरोपियों की शिकायत पर छात्रा के खिलाफ भी एक अलग केस दर्ज हुआ था, जिसमें उस पर कथित तौर पर ₹10 लाख की उगाही का आरोप लगाया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

दोनों पक्षों के आरोपों की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस हर एंगल से सच सामने लाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: सरकार लाई भारत की पहली एंटी-टेरर पॉलिसी ‘PRAHAAR’, सुरक्षा रणनीति में जुड़ा नया अध्याय

Shagun Chaurasia

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

28 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

31 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

58 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago