Taj Mahal Monkey Attack: ताजमहल में पर्यटकों पर बंदरों के हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह एक बार फिर बंदरों ने दो पर्यटकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इनमें ब्राजील से आए 83 वर्षीय पर्यटक एंथनी पेन और पश्चिम बंगाल से आए एक पर्यटक शामिल हैं। दोनों घटनाएं सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही हैं। बंदरों के काटने से घायल दोनों पर्यटकों को ताजमहल के पास स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
ताजमहल परिसर और आसपास के क्षेत्र में पिछले करीब दो महीनों के दौरान बंदरों के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 26 जुलाई को दक्षिण कोरिया की पर्यटक किम मिहे पर पूर्वी गेट के पास बंदर ने हमला कर उनके हाथ में काट लिया था। अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस आने में देरी होने के बाद उन्हें बैटरी कार की मदद लेनी पड़ी थी। घटना के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भी लिखा था। इसके बाद 12 अगस्त को कर्नाटक से आए मोहम्मद अली को पश्चिमी गेट के पास बंदर ने पैर में काट लिया था। 30 अगस्त को हरियाणा से आए छह वर्षीय अयांश पर मेहमानखाने के पास बंदर ने हमला किया था।
3 सितंबर को दिल्ली की पर्यटक दीपिका गोयल पर भी बंदर ने हमला किया था। मस्जिद के पास बंदर ने पीछे से आकर उनके हाथ में काट लिया था। इसके बाद 16 सितंबर को ब्रिटिश पर्यटक सुजैन एन बरेट भी बंदर के हमले में घायल हुई थीं। रॉयल गेट के पास बंदर ने उनके हाथ में काट लिया था। अब बुधवार को दो और पर्यटकों के घायल होने के बाद ताजमहल में बंदरों की समस्या एक बार फिर चर्चा में है।
ताजमहल परिसर में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के पास है, जबकि बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर निगम की बताई जाती है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच पर्यटकों की सुरक्षा के लिए दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत महसूस की जा रही है। ताजमहल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण है। ऐसे में परिसर और आसपास बंदरों के हमलों की लगातार सामने आ रही घटनाएं पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।
ये भी पढ़ें: WION Summit में गजेंद्र शेखावत का बड़ा संदेश, बोले 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…