Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में जल जीवन मिशन के तहत हुए काम में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। नईगढ़ी ब्लॉक के खटखरी गांव में करीब 30 फीट ऊंची पानी की टंकी मार्च 2026 में पहली बार पानी भरते ही ढह गई थी। हादसे के वक्त टंकी के पास एक JCB चालक सो रहा था, जो बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे और निर्धारित मानकों का पालन नहीं होने के साथ कम क्षमता की सरियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था।
EOW रीवा ने मामले में PHE विभाग के तीन इंजीनियरों और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह योजना 2021-22 में शुरू हुई थी। इसके तहत नईगढ़ी ब्लॉक के कई गांवों में ओवरहेड टैंक, संपवेल, पाइपलाइन और घरेलू नल कनेक्शन बनाए जाने थे। करीब 3 करोड़ 85 लाख रुपये का ठेका मेसर्स शिवेंद्र कुमार तिवारी को मिला था और काम नौ महीने में पूरा होना था।
आरोप है कि करीब पांच साल बाद भी काम पूरा नहीं हुआ, लेकिन योजना की पूरी लागत का भुगतान निकाल लिया गया। EOW को दस्तावेजों और मौके की वास्तविक स्थिति में अंतर मिला। अलग-अलग गांवों के निरीक्षण में कई काम अधूरे पाए गए।
करह उर्फ खैरागढ़ गांव में रिकॉर्ड के अनुसार 740 घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने थे, लेकिन जांच के दौरान घरों में नल की टोंटियां और फिटिंग नहीं मिलीं। पांच मोटर पंप के प्रावधान के मुकाबले मौके पर सिर्फ एक मोटर मिली। कंक्रीट स्टैंड पोस्ट भी नहीं बनाए गए थे। शिवराजपुर और जुड़मनिया में ओवरहेड टैंक व संपवेल अधूरे मिले। मुख्य पाइपलाइन भी कई जगह अधूरी थी। कुछ गांवों में पाइपलाइन सीमा तक पहुंची, लेकिन घरों तक कनेक्शन नहीं दिए गए।
EOW के अनुसार, कथित अनियमितताओं और निगरानी व भुगतान प्रक्रिया में लापरवाही के आधार पर ठेकेदार शिवेंद्र तिवारी, तत्कालीन कार्यपालन यंत्री जनार्दन प्रसाद द्विवेदी, सहायक यंत्री संजय पांडेय और उपयंत्री एपी तिवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़े: चक्रवात के बीच रेलवे ट्रैक पार कर रहे 5 युवक राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए, 4 की मौत
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
View Comments