उत्तराखंड

जय मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से गूंजा नैनीताल, बारिश के बीच निकला 124वां डोला

Nanda Devi Festival Nainital: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल बुधवार को मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से गूंज उठी। हल्की बारिश के बीच 124वें श्री नंदा देवी महोत्सव के तहत मां नंदा-सुनंदा का डोला नगर भ्रमण पर निकला। नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के मुख्य द्वार पर पुष्पवर्षा के साथ डोला रवाना हुआ। यह डीएसए मैदान, मस्जिद और शारदा संघ होते हुए माल रोड से तल्लीताल की ओर बढ़ा।

आस्था और लोक संस्कृति का संगम

हजारों श्रद्धालु पूजा की थालियां लेकर डोले के साथ चले। महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। जगह-जगह आरती और पुष्पवर्षा हुई। ढोल-दमाऊं, बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कुमाऊं की संस्कृति की झलक दिखाई। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भंडारे और सेवा शिविर लगाए गए, जहां हलवा-पूरी, पानी, फ्रूटी और प्रसाद वितरित किया गया।

नैनी झील में होगा विसर्जन

तल्लीताल पहुंचने के बाद डोला वापस मल्लीताल लाया जाएगा। देर शाम ठंडी सड़क स्थित गोलू देवता मंदिर के पास से डोले का नैनी झील में विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ मां नंदा-सुनंदा अपने मायके नैनीताल से कैलाश के लिए विदा होंगी। इस भावुक विदाई के दौरान श्रद्धालु जयकारों के बीच मां को विदा करेंगे।

ये भी पढ़े: जल जीवन मिशन में 3.85 करोड़ की अनियमितता का आरोप, टंकी ढहने के बाद ठेकेदार समेत 4 पर FIR

Tanisha Verma

Recent Posts

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

6 minutes ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

32 minutes ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

56 minutes ago

‘न माफी मांगूंगा, न पोस्ट हटाऊंगा’, दिशा सालियान के पिता के नोटिस पर आदित्य ठाकरे का जवाब

Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…

12 hours ago

मोबाइल देख पेपर दे रहा था साहिल, तभी पहुंचे प्रोफेसर; IIT बॉम्बे का CCTV आया सामने

Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…

12 hours ago

AIIMS नहीं, MCD अस्पताल का ‘चमत्कार’! 83 दिन मौत से जंग, बच्ची को ऐसे म‍िली नई जिंदगी

GBS Treatment: दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में डॉक्टरों ने गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से जूझ…

12 hours ago