Jamui Case: बिहार के जमुई कांड के आरोपी हरेराम यादव की बुधवार को कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद जब पुलिस उसे कोर्ट परिसर से बाहर लेकर जा रही थी, तभी वहां मौजूद एक वकील ने हरेराम यादव को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, हरेराम यादव जैसे ही कोर्ट से बाहर निकल रहा था, उसी दौरान वकील आकाश पांडे उसके पास पहुंचे और अचानक उसके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। घटना के वक्त पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। वीडियो में कुछ लोग आरोपी के खिलाफ टिप्पणी करते हुए उसके कथित कृत्य को शर्मनाक बताते हुए नजर आ रहे हैं।
हरेराम यादव को थप्पड़ मारने के बाद वकील आकाश पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आरोपी पर लगे आरोपों को लेकर उनके मन में पहले से आक्रोश था और इसी वजह से उन्होंने उसे थप्पड़ मारा। आकाश पांडे ने कहा, "उसने जैसा कृत्य किया है, उसके लिए तो थप्पड़ क्या, उसे गोली मार देनी चाहिए। उसके कृत्य से पूरा जमुई शर्मिंदा है।" उन्होंने कहा कि एडवोकेट होने से पहले वह एक इंसान हैं और उनके अंदर भी मानवीय संवेदनाएं हैं। कानून हाथ में लेने के सवाल पर पांडे ने कहा कि इस मामले में कानून जो सजा देगा, वह उन्हें मंजूर होगी। उन्होंने कहा कि एक बेटी के साथ ऐसी घटना होने पर वे इसे सहन नहीं कर सकते।
पुलिस के अनुसार, जमुई में 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ फोटो खींचने के लिए इलाके में गई थी। इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा दोनों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव और हरेराम यादव को पुलिस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं और ट्रैक्टर चलाने के साथ बालू ढोने का काम करते थे। कार्रवाई के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगने की जानकारी भी सामने आई थी।
इस मामले में पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, करीब 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल धारकों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग पीड़िता से संबंधित वीडियो को डाउनलोड, शेयर या दोबारा वायरल न करें। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें: WION Summit में गजेंद्र शेखावत का बड़ा संदेश, बोले 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…