Jaipur Car Incident: राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर इलाके में जमीन विवाद के बीच एक कार का खौफनाक वीडियो सामने आया है। आरोप है कि सड़क पर खड़े एक युवक को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। युवक ने अपनी जान बचाने के लिए बोनट को पकड़ लिया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे तेज रफ्तार में दौड़ाना जारी रखा। घटना के दौरान स्थानीय लोग कार को रोकने के लिए उसके पीछे दौड़ते रहे, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। इस दौरान कार की चपेट में एक बाइक सवार भी आया। आरोप है कि करीब 500 मीटर तक कार दौड़ती रही और रास्ते में बाइक, पिकअप समेत कई वाहनों को टक्कर लगी। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। कुछ लोग ठाठर आवासीय योजना के लिए मौके पर पहुंचे थे, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने कार दौड़ा दी और वहां मौजूद एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। टक्कर लगने के बाद युवक कार के बोनट पर आ गया, लेकिन इसके बावजूद वाहन नहीं रुका। बताया जा रहा है कि बोनट पर आए युवक को मामूली चोट लगी है। इसी दौरान कार ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार कार आगे बढ़ाता रहा। स्थानीय निवासी ओमप्रकाश सैनी का आरोप है कि मौके पर कई लोग JCB लेकर पहुंचे थे और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। उनके मुताबिक, इसी दौरान एक व्यक्ति ने तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी। ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि कार की टक्कर लगने के बाद दिनेश सैनी बोनट पर आ गए थे। इसके बावजूद चालक करीब 500 मीटर तक कार चलाता रहा। आरोप है कि इस दौरान कार ने एडवोकेट विनोद सैनी की बाइक, एक अन्य बाइक और एक पिकअप को भी टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है।
पुलिस अब CCTV फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस तरह हुई और कार चलाने वाले व्यक्ति की भूमिका क्या थी। स्थानीय लोगों की ओर से जमीन विवाद और भूमाफिया से जुड़े लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, उपलब्ध वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।
ये भी पढ़ें: WION Summit में गजेंद्र शेखावत का बड़ा संदेश, बोले 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…
Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…
Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…
Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…
GBS Treatment: दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में डॉक्टरों ने गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से जूझ…