दिल्ली/NCR

ताजपुरिया गैंग के सरगना अमित दबंग की आज होगी शादी, तिहाड़ से सीधे मंडप पहुंचेगा गैंगस्टर

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के चर्चित टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सरगना अमित दबंग आज शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। यह शादी किसी फ़िल्मी सीन से कम नहीं है क्योंकि अमित को तिहाड़ से सिर्फ 5 घंटे तक का पैरोल मिला है। उसे वहां से सीधे शादी के मंडप पर लाया जा रहा है। बारात दिल्ली के नरेला के ताजपुर गांव पहुंचेगी। यह गांव टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गढ़ रहा है। शादी में दोनों पक्षों से कई बड़े-बड़े गैंगस्टर शामिल हो सकते हैं।

ताजपुर गांव में भारी पुलिस बल

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए ताजपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह शादी दिल्ली के आपराधिक जगत के लिए चर्चा का विषय बन गई है। तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद से अमित दबंग जेल के अंदर से ही इस बड़े गिरोह की बागडोर संभाल रहा था। दिल्ली पुलिस ने उस पर 2 लाख रुपये का इनाम रखा था और उसे जनवरी 2020 में मकोका मामले में फरार होने के दौरान स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।

अमित दबंग की पूरी क्राइम कुंडली

अमित दबंग पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से टिल्लू ताजपुरिया के लिए अहम गुर्गे के तौर पर काम कर रहा था और अब टिल्लू की मौत के बाद वह एक बड़े गैंग लीडर के तौर पर उभरा है। उसकी हाई-प्रोफाइल शादी और उसमें गैंगस्टर्स के शामिल होने की आशंका ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है, जिसके चलते उसके पैतृक गांव ताजपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

पहले दिन धूम मचाएगी अनुराग बसु की फिल्म ! जानें पहले दिन कितनी कमाएगी Metro In Dino ?

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

11 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

21 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

23 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

38 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

46 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

53 minutes ago