Breaking

तमिलनाडु: पुलिस स्टेशन के टॉयलेट में बेहोश मिला शख्स, अस्पताल में मौत; SHO समेत पुलिसकर्मी सस्पेंड

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मदुरै जिले के चेक्कानूरानी पुलिस स्टेशन में एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बालकृष्णन के रूप में हुई है। वह पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर के कमरे में कुछ देर रहने के बाद टॉयलेट जाने की बात कहकर वहां से निकला था। सुबह करीब 6 बजे वह टॉयलेट में बेहोशी की हालत में मिला। पुलिसकर्मी उसे सरकारी राजाजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में आशंका जताई गई है कि उसने टॉयलेट में फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। हालांकि, घटना की पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

गाड़ी में आग लगने के मामले की जांच के सिलसिले में पहुंचा था थाने

बालकृष्णन तमिलनाडु के थेनी जिले के देवरम का रहने वाला था और एक डिलीवरी कंपनी की मालवाहक गाड़ी चलाता था। 3 नवंबर 2026 की सुबह वह पार्सल और इलायची लेकर देवरम से मदुरै जा रहा था। इसी दौरान वलंदूर टैंक बंड के पास उसकी गाड़ी में आग लग गई, जिससे उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

पुलिस इस घटना की जांच कर रही थी। इसी सिलसिले में CCTV फुटेज देखने और जांच में सहयोग करने के लिए बालकृष्णन चेक्कानूरानी थाने पहुंचा था। बताया गया है कि उसने एक मामले में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसकी भी जांच की जाएगी।

CCTV फुटेज सुरक्षित, SHO समेत पुलिसकर्मी सस्पेंड

बालकृष्णन की मौत के बाद पुलिस स्टेशन के अंदर हुई घटना पर सवाल उठ रहे हैं। वह टॉयलेट में कैसे पहुंचा और वहां क्या हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने थाने के CCTV फुटेज सुरक्षित रख लिए हैं। घटना के बाद SHO और ड्यूटी पर तैनात संबंधित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

न्यायिक जांच के साथ CB-CID करेगी पड़ताल

अधिकारियों के मुताबिक, मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी और जांच CB-CID को सौंपी जाएगी। शुरुआती जानकारी में खुदकुशी की कोशिश की आशंका जताई गई है। हालांकि, पुलिस स्टेशन के अंदर उस सुबह वास्तव में क्या हुआ, यह CCTV फुटेज और आगे होने वाली जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़े: पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा पहुंचे वकील… आखिर अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग पर क्यों कर रहे प्रदर्शन?


Tanisha Verma

Recent Posts

छठ पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, CCTV, कंट्रोल रूम और वॉलंटियर्स से होगी निगरानी

Bettiah Chhath Puja: बिहार के बेतिया में छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड…

4 minutes ago

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं की 17 नवंबर को बैठक, सीट शेयरिंग पर होगा फैसला?

SP Congress Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और…

23 minutes ago

न खाना मिला, न मदद संबलपुर में भूख से बेहाल व्यक्ति ने खाया मरे कुत्ते का मांस

Odisha Sambalpur News: ओडिशा के संबलपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई…

48 minutes ago

पंजाब के युवाओं की चमकेगी किस्मत! CM भगवंत मान ने लॉन्च किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

Punjab Da Crorepati: पंजाब के युवाओं के पास अब अपनी जानकारी और प्रतिभा के दम…

2 hours ago

कल इन राशियों के पूरे होंगे अटके काम, कारोबार में होगा फायदा; पढ़ें राशिफल

Horoscope 15 November 2026: 15 नवंबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए करियर और…

2 hours ago

‘मेरा भाई अजित पवार नहीं रहा तो मर्जर की बातें क्या करना’, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान

Supriya Sule: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के फिर से एक…

2 hours ago