(TVK) सबसे बड़ी ताकत
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने इस बार सियासी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, लेकिन अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। महज दो साल पुरानी इस पार्टी ने 108 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया है और अब सरकार बनाने की जद्दोजहद में जुटी है।
राजनीतिक हलचल के बीच TVK ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के एक होटल में ठहराया है, ताकि एकजुटता बनी रहे और किसी तरह की टूट-फूट से बचा जा सके। राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है, यानी विजय को अभी कम से कम 12 और विधायकों की जरूरत है।
चुनाव में DMK को 59 सीटें, AIADMK को 47, कांग्रेस को 5 और BJP को 1 सीट मिली है, जबकि अन्य छोटे दलों ने 14 सीटों पर कब्जा किया है। ऐसे में किंगमेकर की भूमिका में छोटे दल और गठबंधन की राजनीति अहम हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, AIADMK विजय की पार्टी को समर्थन दे सकती है, लेकिन इसके बदले में उपमुख्यमंत्री पद समेत अहम मंत्रालयों की मांग संभव है। वहीं, कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ भी TVK की बातचीत जारी है। बताया जा रहा है कि विजय ने कांग्रेस नेतृत्व से संपर्क साधकर समर्थन की संभावनाएं टटोली हैं।
राजनीतिक उठापटक के बीच विजय लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई और नए विधायकों के साथ संवाद किया। पहली बार चुनाव जीतकर आए इन विधायकों में उत्साह साफ नजर आ रहा है। अब नजर इस बात पर टिकी है कि क्या विजय जरूरी समर्थन जुटाकर सरकार बना पाएंगे, या तमिलनाडु की राजनीति में कोई नया मोड़ देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: 7 मई को तमिलनाडु CM पद की शपथ ले सकते हैं थलापति विजय, राज्यपाल से कल करेंगे मुलाकात
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…