क्रिकेट

IPL फाइनल मैच का बदल गया वेन्यू, BCCI का बड़ा फैसला, जाने अब कहां होगा खिताबी मुकाबला

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। इस बार फाइनल मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। परंपरा के मुताबिक डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर फाइनल होता है, लेकिन इस सीजन में नियम से अलग फैसला लिया गया है।

कहां होगा अब फाइनल?

अब IPL 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्लेऑफ मुकाबलों के लिए तीन शहरों को चुना गया है अहमदाबाद, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़। क्वालिफायर-1 धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे।

क्यों चेंज हुआ वेन्यू?

वेन्यू बदलने के पीछे ‘MLA टिकट विवाद’ को बड़ी वजह माना जा रहा है। यह विवाद सीजन शुरू होने से पहले ही सामने आ गया था, जब जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष टिकट को लेकर बहस छिड़ गई थी। कुछ नेताओं की ओर से VIP सुविधा के तहत टिकटों की मांग की गई, जिससे मामला राजनीतिक रूप ले बैठा। इसके बाद टिकट वितरण और दुरुपयोग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। हालांकि, राज्य के गृह मंत्री ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऑनलाइन बुकिंग में गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है। बावजूद इसके, पूरे विवाद ने माहौल को संवेदनशील बना दिया।

BCCI का बड़ा फैसला

इसी पृष्ठभूमि में BCCI ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए फाइनल का स्थान बदलने का फैसला किया। बोर्ड किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता था, इसलिए आखिरी मुकाबले को अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया। अब IPL 2026 का रोमांच नए शहरों में देखने को मिलेगा, जहां फैंस को प्लेऑफ के हाई-वोल्टेज मुकाबलों का इंतजार है।

. ‘जय श्री राम’ वाली पर्ची ने बढ़ाया सस्पेंस! कौन हैं रघु शर्मा? 15 साल का इंतज़ार ऐसे हुआ खत्म


Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

1 hour ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

3 hours ago