Congress will Support TVK: तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, जहां थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) बहुमत से महज कुछ सीटें दूर रह गई है। ऐसे में कांग्रेस के समर्थन की खबर ने राजनीतिक हलचल और तेज कर दी है। कांग्रेस की ओर से TVK को समर्थन देने का आधिकारिक पत्र सामने आने के बाद सरकार गठन की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं, हालांकि इसके साथ कुछ अहम शर्तें भी जोड़ी गई हैं, जिसने पूरे समीकरण को और दिलचस्प बना दिया है।
कांग्रेस ने TVK को समर्थन बिना किसी शर्त के नहीं दिया है, बल्कि इसके साथ एक स्पष्ट राजनीतिक शर्त भी रखी है। पार्टी ने कहा है कि गठबंधन में किसी भी “सांप्रदायिक ताकत” को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। तमिलनाडु के AICC प्रभारी गिरीश चोडंकर ने साफ किया कि कांग्रेस का समर्थन तभी मिलेगा जब TVK उन ताकतों को गठबंधन से दूर रखेगी, जिनका देश के संविधान में विश्वास नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। इससे पहले कांग्रेस ने टीवीके सरकार में दो मंत्री पद की मांग रखी थी, जिस पर बातचीत जारी है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी समर्थन के पक्ष में थे, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते थे कि फैसला तमिलनाडु इकाई ले। इसके बाद हुई ऑनलाइन बैठक में टीवीके को औपचारिक समर्थन देने पर सहमति बनी।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने 234 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि, वह बहुमत के आंकड़े से 11 सीटें पीछे रह गई है। चुनाव में डीएमके को 59 सीटें और AIADMK को 47 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आई हैं। ऐसे में विजय को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के साथ-साथ अन्य छोटे दलों के समर्थन की भी जरूरत होगी।
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…