News Latest

कोलकाता में TMC कार्यालय पर चला बुलडोजर, मुर्शिदाबाद में लेनिन की प्रतिमा तोड़ने से मचा बवाल

Bulldozer on Kolkata TMC's Office: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अब तक 3 लोगों की मौत और 5 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में TMC कार्यालय और कुछ दुकानों पर बुलडोजर चलने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और नारेबाजी भी दिखाई दे रही है, जिससे राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है।

सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई

कोलकाता में टीएमसी कार्यालय पर बुलडोजर चलने और मुर्शिदाबाद में लेनिन की प्रतिमा तोड़े जाने की घटनाओं के बाद पश्चिम बंगाल में सियासी माहौल गरमा गया है। इन घटनाओं को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, जबकि राज्य में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

टीएमसी ने बीजेपी वर्कर्स पर लगाए आरोप

मुर्शिदाबाद के जियागंज में मंगलवार रात दशकों पुरानी लेनिन की प्रतिमा को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया है और टीएमसी तथा बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस घटना के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि प्रतिमा को हटाकर वहां शिवाजी की प्रतिमा लगाने की योजना है। उन्होंने यह भी कहा कि जियागंज गायक अरिजीत सिंह का गृह नगर है और यह स्थान उनके घर से करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित है।

पुलिस ने 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया

कोलकाता पुलिस ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि तपोसिया और तिलजाला के कुछ इलाकों में उपद्रवियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस के मुताबिक स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है और अब तक 2 मामले दर्ज कर 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और शांति भंग करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।

Sunil Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

6 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

36 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago