Tamil Nadu cabinet expansion: तमिलनाडु में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने गुरुवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें अधिकतर मंत्री टीवीके से हैं, जबकि सहयोगी कांग्रेस को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की मौजूदगी में आयोजित हुआ। वहीं, गठबंधन सहयोगी दलों के लिए दो मंत्री पद अभी खाली रखे गए हैं।
गुरुवार को शपथ लेने वाले TVK विधायकों में श्रीनाथ, कमली एस, सी विजयलक्ष्मी, आरवी रंजीतकुमार, विनोथ, राजीव, बी राजकुमार, वी गांधीराज, मथन राजा पी, जेगदेश्वरी के, राजेश एस, एम विजय बालाजी, लोगेश तमिलसेल्वन डी, विजय तमिलन पार्थिबन ए, रमेश, पी विश्वनाथन, कुमार आर, थेन्नारासु के, वी संपत कुमार, मोहम्मद फरवास जे, डी सरथकुमार, एन मैरी विल्सन, विग्नेश, राजेश कुमार और थिरु पी विश्वनाथन शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक राजेश कुमार को पर्यटन विभाग और विश्वनाथन को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।
तमिलनाडु की राजनीति में कांग्रेस के दो विधायकों का कैबिनेट में शामिल होना एक ऐतिहासिक घटनाक्रम माना जा रहा है। राज्य में कांग्रेस 59 वर्षों से सत्ता से बाहर रही है। पार्टी ने आखिरी बार 1967 तक पूर्व मुख्यमंत्री एम भाखवतसलम के नेतृत्व में शासन किया था, लेकिन बाद में DMK ने सीएन अन्नादुरई के नेतृत्व में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। इसके बाद कांग्रेस कई बार गठबंधन का हिस्सा बनी, लेकिन उसे मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया था।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…