Breaking

इंस्टाग्राम पर BJP से आगे निकली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, 1.20 करोड़ फॉलोअर्स का दावा

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने महज पांच दिनों में इंस्टाग्राम पर 1.20 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर सबको चौंका दिया है। @cockroachjantaparty नाम के इस अकाउंट ने फॉलोअर्स के मामले में Bharatiya Janata Party के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @bjp4india को भी पीछे छोड़ दिया, जिसके करीब 87 लाख फॉलोअर्स हैं। हालांकि, CJP अभी Indian National Congress के @incindia अकाउंट से पीछे है, जिसके 1.32 करोड़ फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी के बाद लाइमलाइट में आई सीजेपी

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने भारतीय युवाओं के कुछ वर्गों को कॉकरोच कहा था, जिसके बाद, 16 मई को एक व्यंग्यात्मक युवा आंदोलन के रूप में CJP की शुरुआत हुई। CJI ने युवाओं की तुलना कॉकरोच से करते हुए कहा था कि कुछ परजीवी व्यवस्था पर हमला कर रहे हैं, जो बेरोजगार हैं। इन टिप्पणियों ने ऑनलाइन आक्रोश पैदा किया और बोस्टन विश्वविद्यालय से स्नातक 30 वर्षीय अभिजीत दिपके ने CJP का गठन किया।

सिस्टम से नाराज और बेरोजगार युवाओं की डिजीटल आवाज बन रही है सीजेपी

सोशल मीडिया पर तेजी से उभरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब सिर्फ एक वायरल ट्रेंड नहीं, बल्कि बेरोजगारी, राजनीतिक जवाबदेही और सिस्टम से नाराज युवाओं की डिजिटल आवाज बनती दिख रही है। इंस्टाग्राम के बाद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी इस आंदोलन की पकड़ मजबूत होती जा रही है, जहां 21 मई तक इसके 1.80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। खास बात यह है कि टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसी चर्चित हस्तियों ने भी खुलकर समर्थन जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर CJP से जुड़े रील, मीम्स और बहसें लगातार वायरल हो रही हैं, जिससे यह ऑनलाइन कैंपेन अब बड़े डिजिटल मूवमेंट का रूप लेता नजर आ रहा है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago