Breaking

भारत में इबोला का अलर्ट! दिल्ली एयरपोर्ट पर सख्ती, जानें वायरस के लक्षण और बचाव के जरूरी उपाय

Ebola virus alert India: मध्य अफ्रीका में तेजी से फैल रहे जानलेवा इबोला वायरस को लेकर भारत सरकार सतर्क हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए विशेष हेल्थ अडवाइजरी जारी की है। खासतौर पर उन यात्रियों की निगरानी बढ़ाई गई है, जो इबोला प्रभावित देशों से सीधे या ट्रांजिट के जरिए भारत पहुंच रहे हैं।

इन देशों को 'हाई रिस्क कंट्री' की श्रेणी में रखा गया है

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार तीन देशों को ‘हाई रिस्क कंट्री’ की श्रेणी में रखा गया है। इन देशों से सीधे या कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंचने वाले कांगो, युगांडा और साउथ सूडान यात्रियों की एयरपोर्ट पर सघन स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर यात्रियों को तुरंत मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा, ताकि संक्रमण के खतरे को समय रहते रोका जा सके।

स्वास्थ्य स्थिति ना छिपाने की है एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (APHO) ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी स्वास्थ्य स्थिति से जुड़ी कोई भी जानकारी न छुपाएं। एडवाइजरी के मुताबिक यदि किसी यात्री को तेज बुखार, सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी-दस्त, गले में खराश या शरीर से असामान्य रक्तस्राव जैसे इबोला के लक्षण महसूस हों, तो उन्हें तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ डेस्क या हेल्थ ऑफिसर को इसकी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा यदि कोई यात्री संक्रमित व्यक्ति के खून या शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आया है, तो इसकी सूचना भी तुरंत मेडिकल टीम को देना अनिवार्य किया गया है, ताकि संक्रमण के खतरे को समय रहते रोका जा सके।

आने वाले यात्रियों के लिए 21 दिनों का 'विंडो पीरियड' रखा गया है

स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों के लिए विशेष ‘21 डेज एडवाइजरी’ जारी करते हुए कहा है कि इबोला वायरस के लक्षण तुरंत नहीं बल्कि कई दिनों बाद भी सामने आ सकते हैं। ऐसे में हाई रिस्क देशों से लौटने वाले यात्रियों को भारत आने के बाद 21 दिनों तक अपनी सेहत पर नजर रखने की सलाह दी गई है। यदि इस दौरान तेज बुखार, कमजोरी, उल्टी-दस्त या अन्य लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क कर डॉक्टरों को अपनी ट्रैवल हिस्ट्री बतानी होगी। साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से हेल्थ स्क्रीनिंग और सुरक्षा जांच में स्वास्थ्य कर्मियों का पूरा सहयोग करने की अपील की है।

Sunil Gupta

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

7 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

11 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

45 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago