Categories: हरियाणा

पंचकूला सुसाइड मामले का तंत्र-मंत्र कनेक्शन…! जानिए पुलिस ने क्या कहा

Panchkula News:पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों के आत्महत्या करने की खबर फैलते ही चारों तरफ हड़कंप मच गया. एक साथ एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की मौत की खबर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं. मामले में एक चश्मदीद ने जहां कर्ज को सुसाइड की वजह बताया, तो वहीं इस मामले से अब कथा एंगल भी जुड़ गया है.

पंचकूला में चल रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा

दरअसल,पंचकूला में बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है. एक चश्मदीद के मुताबिक सेक्टर 27 में कार खड़ी थी. जब वो गाड़ी के पास गया और एक शख्स से बातचीत की तो उस शख्स ने बाबा का जिक्र करते हुए बताया कि परिवार कथा सुनने आया था. जब उन लोगों को शहर में कमरा नहीं मिला तो सेक्टर 27 इलाके में कार खड़ी करके आराम करने लगे. इस बात को सुनने के बाद जब चश्मदीद को शक हुआ और उसने गाड़ी के अंदर देखा तो 6 लोग बेसुध पड़े थे, उन लोगों को उठाने का प्रयास करने पर भी जब वो नहीं उठे, तो चश्दीद ने उस एक शख्स से जोर देकर पूछा तो उसने बताया कि सभी ने कर्ज के बोझ तले दबे होने की वजह से सुसाइड कर लिया है.

परिवार करोड़पति, नहीं की किसी ने मदद

कार में बैठे शख्स ने बताया कि परिवार में करोड़पति भी हैं, लेकिन किसी ने भी बुरे वक्त में मदद नहीं की. जिस वजह से हम लोगों से कर्ज का बोझ सहा नहीं गया और सुसाइड का फैसला लिया है. इतना बताते ही शख्स की तबीयत भी खराब होने लगी. जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी मौत हो गई. सुसाइड करने वालों में देहरादून के रहने वाले प्रवीण मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल, मां,पत्नी समेत तीन बच्चे भी शामिल थे.

टूर एंड ट्रैवल के कारोबार में हुआ घाटा

सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवीण मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था जो चल नहीं पाया. इस कारोबार में उनको भारी घाटा हुआ. इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था.

डीसीपी क्राइम ने कथा एंगल से किया इनकार

वहीं, इस पूरे मामले में डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने कथा से जुड़े सवाल पर कहा कि "नहीं, ऐसा नहीं है. क्योंकि कुछ सीसीटीवी फुटेज मेरे पास आई हैं, पौने सात बजे की हैं और सेक्टर 27 के अंदर फुजेट के अंदर गाड़ी खड़ी हुई दिखाई दी है. इस पूरे मामले में चश्मदीद का कहना है कि गाड़ी में जिस शख्स से उसने बातचीत की थी उसने बाबा का जिक्र किया था. जबकि पुलिस ने बाबा बागेश्वर की कथा में परिवार के शामिल होने से इनकार किया है. इन सबके बीच एक सवाल तो उठ रहा है कि अगर मित्तल परिवार बाबा बागेश्वर की कथा सुनने नहीं गया, तो फिर गाड़ी में बैठे शख्स ने बाबा का जिक्र क्यों किया. क्या वो किसी और बाबा का जिक्र कर रहा था. इस पूरी घटना को लेकर सवाल ये उठ रहा है कि ये सिर्फ सुसाइड का मामला है या फिर इस पूरी घटना में तंत्र-मंत्र का भी कोई रोल है. क्योंकि मिनट दर मिनट घटना से जुड़े नए-नए खुलासे हो रहे हैं…हालांकि घटना की जांच के लिए 5 टीमें बनाई गईं जो मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago