Breaking

तरबूज खाने के बाद उल्टी से गई 4 जिंदगियां, जानिए कैसे पहचानें सही और सुरक्षित तरबूज

Food Poisoning Case: गर्मियों में राहत देने वाला तरबूज अचानक मौत की वजह बन जाए, यह सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। साउथ मुंबई से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले में तरबूज खाने के बाद एक दंपति और उनकी दो नाबालिग बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती आशंका फूड पॉइजनिंग की जताई जा रही है, जिसने इस आम फल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चिकन पुलाव के बाद तरबूज खाया था

पुलिस के मुताबिक 25 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे परिवार के नौ सदस्यों ने घर पर चिकन पुलाव के साथ खाना खाया, जिसके बाद रिश्तेदार वहां से चले गए। इसके बाद रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच परिवार के चार सदस्यों ने तरबूज खाया। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अब्दुल्ला, उनकी 35 वर्षीय पत्नी नसरीन और उनकी बेटियां 16 वर्षीय आयशा व 13 वर्षीय जैनब के रूप में हुई है। ये सभी साउथ मुंबई के जेजे मार्ग इलाके के निवासी थे।

फूड पॉइज़निंग बनी मौत की वजह

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला तरबूज से फूड पॉइजनिंग का लग रहा है, क्योंकि पुलाव खाने वाले अन्य लोगों को कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, चारों ने रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच तरबूज खाया था, जिसके बाद सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच उन्हें उल्टी और दस्त जैसे लक्षण महसूस होने लगे। इसी संदिग्ध फूड पॉइजनिंग को उनकी मौत की वजह माना जा रहा है।

Sunil Gupta

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

19 minutes ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

35 minutes ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

2 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

2 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

3 hours ago

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

3 hours ago