नोएडा का चाइल्ड PGI में
Noida News : नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां ईसीजी जांच के दौरान एक किशोरी मरीज से छेड़छाड़ करने का आरोप एक तकनीशियन पर लगाया गया है। रविवार को घटित इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-102 भंगेल की एक किशोरी अपनी बहन के साथ रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे चाइल्ड पीजीआई में इलाज कराने पहुंची थी। किशोरी ने डॉक्टरों को हृदय संबंधी समस्या की शिकायत की थी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे ईसीजी जांच कराने की सलाह दी।
तकनीशियन पर गंभीर आरोप
जिसके बाद उसे कार्डियोलॉजी विभाग में ईसीजी और टीएमटी का काम करने वाले आगरा निवासी तकनीशियन के पास जांच के लिए भेजा गया। हालांकि, जांच के दौरान किशोरी अचानक कमरे से बाहर निकलकर चिल्लाने लगी और तकनीशियन पर गलत तरह से छूने का आरोप लगाया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही किशोरी की बहन ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत दर्ज की। आरोपी तकनीशियन को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। देर शाम तक मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी थी। एडीसीपी नोएडा ने इस संबंध में बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में अभी तक कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आए हैं। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल प्रशासन पुलिस के साथ
चाइल्ड पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन को इस घटना की पूरी जानकारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है और अस्पताल की तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…