Tej Pratap Yadav Emotional Post: बीते दिनों तेज प्रताप यादव की अनुष्का यादव के संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. जिसके बाद पिता और RJD सुप्रीमो लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया. वहीं अब परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर भावुक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के लिए भावुक मैसेज लिखा है.
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'मेरे प्यारे मम्मी पापा…. मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप हैं तो सबकुछ हैं मेरे पास. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और. पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा.'
बिहार के सियासी घराने में बीते कुछ समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीते दिनों तेज प्रताप यादव का एक फेसबुक पोस्ट काफी वायरल हुआ. इस फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताप यादव एक युवती के साथ दिखे. पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने बताया था कि इस युवती का नाम अनुष्का यादव है. वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और करीब 12 सालों से एक-दूसरे के साथ है. लेकिन, पोस्ट वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंटर हैक हो गया था, ये उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है. बता दें कि लालू यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी. हालांकि, दोनों के बीच तलाक का विवाद अभी कोर्ट में चल रहा है. अचानक अनुष्का के साथ तेज प्रताप यादव की तस्वीर वायरल होने के बाद बिहार में राजनीति तेज हो चुकी है. वहीं लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय का हवाला देते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…