अब अपराधियों की खैर नहीं! गाजियाबाद पुलिस ने उठाया यह बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बनी है, तभी से उन्होंने साफ कर दिया था कि अब अपराधी या तो जेल के अंदर होंगे या फिर प्रदेश के बाहर. इसी को लेकर अब गाजियाबाद के हर पुलिस थाने और चौकी पर 10 साल से सक्रिय अपराधियों का डाटा फाइल किया जा रहा है. इसमें अपराधी का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी भरी जा रही है. जिसको डोजियर कहा जाता है.

नहीं बचेंगे अपराधी

दरअसल, डोजियर भरना पुलिस का बहुत महत्वपूर्ण कार्य है. जिससे कोई भी अपराधी कहीं भी कभी भी अपराध करेगा तो सिर्फ एक क्लिक पर उसकी जानकारी मिल जाएगी. ऐसे ही अपराधियों का गाजियाबाद पुलिस अब डाटा संकलन कर रही है जो पिछले 10 साल से लूट, चोरी, छिनैती या इकोनॉमिकल क्राइम में सक्रिय हैं. इतना ही नहीं, ऐसा कोई भी अपराध जिससे अपराधी को पैसे मिलें वो इस में शामिल है. ऐसे सभी अपराधियों को थाने या चौकी में बुलाकर उनका सत्यापन किया जा रहा है. इस दौरान पुलिसकर्मी अपराधियों का डोजियर भर रहे हैं. जिसमें अपराधी का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट की डिटेल आदि शामिल है. इन सभी डोजियर को जहां हार्ड कॉपी के रूप में रखा जाएगा तो वहीं इनको एक सॉफ्ट कॉपी में भी दर्ज किया जाएगा. सभी अपराधियों की आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी भी डोजियर में लगाई जाएगी. इसका फायदा यह होगा कि आने वाले समय में किसी भी अपराधी की कुंडली एक क्लिक पर पुलिस के पास होगी.

एक क्लिक में डाटा खंगाल लेगी पुलिस

रविवार को गाजियाबाद पुलिस इसके लिए सघन अभियान चला रही है, अपराधी पूरे देश में कहीं भी रहें या अगर वह कहीं अपराध करता है तो पुलिस एक क्लिक में उसका सारा डाटा खंगाल लेगी, साथ ही साथ पुलिस थाने में बुलाकर अपराध ना करने की शपथ भी दिला रही है.

-ऋषभ भारद्वाज की रिपोर्ट

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

25 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

34 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

36 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

51 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

59 minutes ago