Categories: बिहार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! गठबंधन को लेकर भी कह दी बड़ी बात

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक अपनी-अपनी सियासी गोटियां सेट करने में लगे हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम प्रमुख नेता बिहार के दौरे करने में लगे हुए हैं. इसी बीच बिहार की सियासत में अहम चेहरा माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने का बड़ा संकेत दे दिया है. उनका कहना है कि पार्टी उनके चुनाव लड़ने को लेकर सर्वे करवा रही है, अगर लगा तो चुनाव जरूर लड़ेंगे.

'पार्टी चाहेगी तो जरूर लड़ेंगे चुनाव'

दरअसल, चिराग पासवान बिहार के वैशाली में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जिसके बाद वो हाजीपुर पहुंचे जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह निश्चित तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे. इसके लिए उन्होंने सर्वे को आधार बताते हुए कहा, “पार्टी अभी सर्वे करवा रही है और अगर सर्वे में लगा कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए तो मैं निश्चित तौर पर चुनाव लड़ूंगा. खास बात यह है कि जब किसी पार्टी का कोई बड़ा नेता चुनाव लड़ता है तो फायदा पार्टी और गठबंधन दोनों को जरूर होता है.”

'बिहार में बढ़ता अपराध चिंता का विषय'

बता दें, बिहार में चुनाव होने वाले हैं ऐसे में राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है.साथ ही बिगड़ती कानून व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरीके से राज्य में अपराध बढ़ रहा है वो बहुत ही चिंता का विषय है. चिराग की यह टिप्पणी इस मायने में भी अहम है क्योंकि राज्य की एनडीए सरकार में भी लोक जनशक्ति पार्टी भी गठबंधन का हिस्सा है.

'सीट शेयरिंग को लेकर हो रही है बात'

इस दौरान NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर प्रशांत किशोर की ओर से उठाए गए सवाल पर भी चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह उनके गठबंधन का मामला है, लेकिन प्रशांत किशोर की भावना की वह कद्र करते हैं. सीट शेयरिंग को लेकर हमारे गठबंधन के अंदर बात चल रही है. जिस तरह से लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए में सब कुछ तय हुआ था उसी तरह समय पर इस बार भी सब कुछ तय हो जाएगा.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

6 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

7 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

8 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

8 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

8 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

9 hours ago