Categories: Othersबिहार

चुनावी साल में तेजस्वी यादव का नया दांव, CM नीतीश कुमार को पत्र लिख की बड़ी मांग

TEJASHWI YADAV : केंद्र सरकार द्वारा जनगणना कराने की तारीख की घोषणा के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर आरक्षण का मुद्दा गरमा गया है.बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर राज्य में आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 85 प्रतिशत करने की मांग की है. तेजस्वी ने अपनी मांग को जायज बताते हुए इसे जाति आधारित सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर आधारित सामाजिक न्याय का अगला कदम बताया है.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में कहा है कि महागठबंधन सरकार के दौरान 2023 में बिहार में जाति आधारित गणना कराई गई थी, जिसके आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 65% और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10% आरक्षण का प्रावधान किया गया था. इस प्रकार राज्य में कुल आरक्षण की सीमा 75% तक पहुँच गई थी. अब तेजस्वी यादव ने इस आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85% करने और उसे संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है. उन्होंने तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पिछले 35 वर्षों से 69% आरक्षण लागू है और उसे 9वीं अनुसूची में रखा गया है. बिहार में भी इसी तर्ज पर एक सर्वदलीय समिति गठित कर विशेष सत्र बुलाया जाए, ताकि नया आरक्षण विधेयक पास कर केंद्र सरकार को भेजा जा सके.

जाति आधारित जनगणना के बाद 85% आरक्षण की वकालत

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि यदि राज्य सरकार ऐसा नहीं करती है तो यह माना जाएगा कि वह जानबूझकर इस मुद्दे को टाल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में लाखों नौकरियां दी गई थी और लगभग 3.5 लाख नियुक्तियां प्रक्रियाधीन थीं. लेकिन आरक्षण सीमा को लेकर स्पष्टता नहीं होने के कारण दलित, आदिवासी, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के अभ्यर्थियों को इन अवसरों का पूरा लाभ नहीं मिल सका.   उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि बढ़ाए गए 16 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण को प्रभावी नहीं किया गया तो इससे सामाजिक न्याय और समानता की अवधारणा को गहरी चोट पहुंचेगी.

तीन सप्ताह के भीतर मुद्दे पर कार्रवाई की मांग

तेजस्वी यादव ने अंत में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि तीन सप्ताह के भीतर इस मुद्दे पर कार्रवाई की जाए और विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक न्याय से जुड़ा है, इसलिए सर्वदलीय समिति का गठन अत्यंत आवश्यक है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर क्या रुख अपनाते हैं और केंद्र सरकार जाति आधारित जनगणना के आधार पर बढ़े हुए आरक्षण के प्रस्ताव को किस रूप में स्वीकार करती है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago