symbolic image
Lucknow News : मां मुझे बचा लो....ये शब्द मेट्रो स्टेशन के नीचे रहने वाले परिवार की ढाई साल की बच्ची के तब के रहे होंगे। जब एक दरिंदा उसे सोते हुए लेकर चला गया उसके साथ रेप किया और झाड़ियों में फेंक कर भाग गया। महिला सुरक्षा को लेकर दावा करने वाली योगी सरकार में बच्चियों के साथ दरिंदगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जहां एक तरफ सरकार बच्चियों की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ और मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम लेकर आती है वहीं दूसरी ओर घिनौनी हरकत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। निशाना हैं छोटी-छोटी मासूम बच्चियां। ऐसा ही एक मामला लखनऊ से सामने आया है जिसमें आरोपी ने एक ढाई साल की सोती हुई बच्ची को सड़क से उठाया रेप करके लहूलुहान हालत में झाड़ियों में छोड़ दिया। सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाला दरिंदे कितना हैवान होगा जिसने एक छोटी मासूम बच्ची तक पर दया नहीं की। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची दिव्यांग भी है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने माता-पिता के साथ रात को फुटपाथ पर सो रही थी। दरिंदे ने इस दौरान बच्ची को उठाकर कहीं ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब माता-पिता की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। माता-पिता ने उसे हर जगह ढूंढा पर वो कहीं नहीं मिली। बहुत देर बाद कुछ दूरी पर बच्ची लहूलुहान हालत में झाड़ियों में पड़ी मिली। प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी है। जिसे देखकर परिजनों की रूह कांप गई। परिवार मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है लखनऊ में वह कूड़ा बीनता है। पीड़्त बच्ची महज ढाई साल की है। साथ में वह दिव्यांग भी है। न वह बोल सकती है न ही देख सकती है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया। बच्ची की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
इस वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव ने इस मामले की तहकीकात के लिए पांच टीमें गठित की हैं. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…