Bihar Election
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक के बाद एक बड़े ऐलान किए। उन्होंने रोजगार, महिला सशक्तिकरण और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मौजूदा सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है, तो वह सभी संविदा कर्मियों को स्थाई करेंगे और जीविका दीदियों को ₹30 हजार प्रतिमाह वेतन के साथ सरकारी कर्मचारी का दर्जा देंगे।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार की महिलाएं समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार ने उनके साथ सिर्फ दिखावा किया है। उन्होंने वादा किया कि जीविका दीदियों में से जो सीएम दीदी के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। साथ ही सभी दीदियों को ब्याजमुक्त ऋण और दो साल तक लोन पर ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, पहले से लिए गए ऋण भी सरकार द्वारा माफ किए जाएंगे।
बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। हमारी सरकार आने पर जीविका दीदियों की मेहनत का सही सम्मान किया जाएगा।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तेजस्वी ने दो नई योजनाओं की भी घोषणा की ‘BETI योजना’ और ‘MAA योजना’ उन्होंने बताया कि ‘MAA योजना’ का अर्थ है- M से मकान, A से अन्न, और A से आमदनी, जिससे हर महिला को आवास, भोजन और रोजगार की गारंटी दी जाएगी। वहीं, ‘BETI योजना’ के तहत बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रेस वार्ता में तेजस्वी ने मौजूदा डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज बिहार की जनता भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी से परेशान है। सरकार ने हमारी योजनाओं की नकल तो की, लेकिन उन्हें लागू करने की नीयत नहीं थी।” उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।
तेजस्वी ने यह भी दोहराया कि उनकी सरकार बनने के बाद 20 महीने के भीतर हर घर में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 10 हजार रुपये की रिश्वत के रूप में दी गई राशि को सरकार वापस कराएगी।
चुनाव प्रचार की शुरुआत के साथ ही तेजस्वी का यह ऐलान न केवल राजनीतिक हलचल बढ़ा रहा है बल्कि बिहार की महिलाओं और युवाओं के बीच नई उम्मीदें भी जगा रहा है।
ये भी पढ़े: दिल्ली का ‘दिल’ Connaught Place: जानिए क्यों रखा गया इसका ये शाही नाम
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…