Thailand Train Accident: थाईलैंड के नखोन रत्चासिमा प्रांत में बुधवार एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में करीब 22 लोगों की मौत की खबर है और कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक हाई-स्पीड रेल पुल के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही क्रेन के चलती पैसेंजर ट्रेन पर गिर गई जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे से ट्रेन के डिब्बों में आग भी लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और डिब्बों में फंसे यात्रियों को निकालने के प्रयास जारी हैं।
थाई सरकार के जनसंपर्क विभाग ने बताया है कि घटनास्थल नखोन रत्चासिमा बैंकॉक से 230 किलोमीटर दूर है। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ है। इस भीषण हादसे में ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रिपोर्ट है कि सरकारी अधिकारियों ने घटनास्थल पर प्राथमिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे का मुख्य कारण बताया है।
हादसे के कुछ मिनट बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बचाव दल ने बताया कि ट्रेन के डिब्बों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश की जा रही है। न्यूज़ एजेंसी एएफपी ने अबतक हादसे में 22 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, बचाव दल का मानना है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस हादसे से मृतकों के परिजन व घायल सदमें में हैं।
भीषण ट्रेन हादसे पर थाई सरकार में परिवहन मंत्री पिफात रचकिटप्राकन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में 195 लोग सवार थे। न्यूज़ एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने इस दुर्घटना के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…