Breaking

Noida Police Encounter : नोएडा पुलिस मुठभेड़ में पगला हुआ लंगड़ा, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को बनाता था निशाना

Noida Police Encounter : नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश सोनू उर्फ पगला को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह करीब 7 बजे सैक्टर-92 रेड लाइट चौराहे पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक की रफ्तार और तेज कर दी और एनएसईजेड की ओर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने ग्रीन बेल्ट के पास नाले की पटरी की ओर बाइक मोड़ दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने बाइक गिराकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सोनू उर्फ पगला घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी और उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ पगला पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव सकरा, थाना किसनी, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। फिलहाल वह ग्राम गेझा थाना फेस-2 नोएडा में किराए पर रहता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से मोबाइल फोन और नकदी की चोरी कर उन्हें बेचकर अवैध कमाई करता था। वह भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को निशाना बनाता था। सोनू के खिलाफ गौतमबुद्धनगर जिले के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह अनपढ़ है और अवैध हथियार व शराब से जुड़े अपराधों में भी शामिल रहा है।

चार अलग-अलग कंपनियों में धावा बोला

पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की काली रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा 315 बोर, नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चार अलग-अलग कंपनियों के चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को इलाज के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, सोनू उर्फ पगला शातिर अपराधी है जो लगातार मोबाइल चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। उसकी गिरफ्तारी से इलाके में चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। पुलिस ने इसे अपनी बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्रता दिवस के लड्डू में निकला मरा हुआ कॉकरोच, सोसाइटी में हड़कंप

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

8 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

9 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

18 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

39 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

40 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

56 minutes ago