उत्तर प्रदेश

एटा में नाले से 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के एटा जिले से शुक्रवार सुबह एक बड़ा मामला सामने आया है। थाना सकीट क्षेत्र के गांव मंसू नगर के पास एक नाले में 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

हत्या की आशंका, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

प्राथमिक जांच में युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस अधिकारियों ने किया वारदात का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे और सीओ सकीट कृतिका सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट जांच में शामिल

थाना सकीट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट को भी जुटा दिया है, जो घटनास्थल पर साक्ष्य इकट्ठा करने और घटनाक्रम जोड़ने में जुटे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और युवती की पहचान तथा उसके अंतिम समय की गतिविधियों का पता लगा रही है।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि अभी मृत्यु किस कारण हुई है,यह स्पष्ट नहीं है। सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग जल्द से जल्द मामले की सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago