Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से बनाई गई पीर मजार को क्षेत्रीय लोगों की शिकायत और आक्रोश के बाद पुलिस ने तुड़वाया। इस मजार पर रंगाई-पुताई भी की गई थी और दीपक भी जलाए गए थे।
क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि कुछ दिन पहले ही रातों-रात सड़क किनारे पीर का निर्माण किया गया और यह हिंदू महिलाओं को बहला-फुसलाकर तांत्रिक क्रियाओं में शामिल करने के इरादे से किया गया था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर मजार पर बैठे व्यक्ति ने कहा कि वह हंसराज सैनी, सैनी समाज से है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनके घर के रहने वाले विशेष समुदाय के अब्दुल सत्तार नामक व्यक्ति ने सड़क किनारे पीर बाबा का निर्माण कराया था। पीडब्लूडी के निर्देश पर उन्होंने मजार को वहां से हटाकर अपनी मार्केट के सामने स्थापित किया और रंगाई-पुताई की।
सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर परतापुर सतवीर सिंह अत्री फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजार बनाने वाले व्यक्ति से बातचीत कर समझाया और अवैध रूप से बनाए गए पीर की मजार को तुड़वाया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई और आगे भी किसी भी अवैध निर्माण पर सख्त कदम उठाया जाएगा।
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…