akhilesh yadav
नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंगलवार को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी से मुलाकात हुई। अखिलेश ने नवदंपति उमर अंसारी और उनकी पत्नी फातिमा अंसारी को निकाह की मुबारकबाद दी और दोनों के साथ मिलकर केक भी काटा।
इस मौके की तस्वीरें अखिलेश यादव ने खुद अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा कीं है। 17 नवंबर को दिल्ली में आयोजित उमर अंसारी के रिसेप्शन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई सांसद और विधायक तो देखे गए थे। लेकिन उस आयोजन में अखिलेश यादव शामिल नहीं थे। अखिलेश यादव के शामिल न होने की वजह बताई जा रही है कि वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में 17 नवंबर को बेंगलुरु में थे। इस कारण से उस दिन दिल्ली में आयोजित उमर के रिसेप्शन में शामिल नहीं हो सके थे।
मंगलवार के कार्यक्रम में अंसारी परिवार के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद थे। मऊ सदर से सपा विधायक और उमर के बड़े भाई अब्बास अंसारी अपनी पत्नी निकहत अंसारी के साथ मौजूद रहे। गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी, सिगबतुल्लाह अंसारी और मोहम्मदाबाद से सपा विधायक सुहेब अंसारी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
दिल्ली में आयोजित उमर के रिसेप्शन में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी,सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद इकरा हसन, कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, बसपा की सांसद प्रिया सरोज, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और स्वर्गीय शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहबुद्दीन ने शिरकत की। बलिया से समाजवादी पार्टी के सिंबल पर निर्वाचित सांसद सनातन पांडेय भी इस रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होने वालों में थे।
उमर अंसारी ने निकाह के दौरान अपने दिवंगत पिता मुख्तार अंसारी को भावुक होकर याद किया। उन्होंने अपनी नई दुल्हन फातिमा को पिता मुख्तार की तस्वीर भी दिखाई। फातिमा गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के जाने माने कारोबारी मलिक मियां की नातिन हैं। आपको बता दें कि उमर अंसारी इसी साल 30 अक्टूबर को कासगंज जेल से रिहा हुए थे। उन पर मां अफशां अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप लगा था, जिसके चलते 3 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…