Gujarat News
Gujarat News: गुजरात में आतंक के एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। गुजरात एंटी टेररिज़्म स्क्वाड (ATS) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए अहमदाबाद से ISIS से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, उन्होंने खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।
गिरफ्तार आतंकियों की पहचान आजाद सुलेमान शेख, मोहम्मद सुहैल और डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद के रूप में हुई है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने लखनऊ स्थित आरएसएस (RSS) कार्यालय और दिल्ली की आज़ादपुर मंडी की रेकी (जासूसी) की थी। इन दोनों स्थानों को उन्होंने आतंकी हमले के लिए “हाई वैल्यू टारगेट” के रूप में चुना था।
सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला कि शेख और सुहैल ने राजस्थान के हनुमानगढ़ से हथियार जुटाए और उन्हें गांधीनगर के एक कब्रिस्तान में छिपाया था। योजना के मुताबिक, हैदराबाद निवासी मोहियुद्दीन को इन हथियारों को लेकर लौटना था, लेकिन गुजरात ATS ने समय रहते कार्रवाई कर शुक्रवार रात अहमदाबाद से मोहियुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के वक्त चार विदेशी पिस्तौल, 30 कारतूस और 40 लीटर कैस्टर ऑयल बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह ऑयल विस्फोटक मिश्रण तैयार करने के लिए इस्तेमाल होना था। जांच आगे बढ़ी तो मोहियुद्दीन के मोबाइल फोन से उसके साथियों के संपर्क और पूरे मॉड्यूल के नेटवर्क की जानकारी मिली। इसके बाद ATS ने बाकी दो आतंकियों को भी दबोच लिया।
गुजरात ATS के DIG सुनील जोशी ने बताया कि अहमद मोहियुद्दीन एक उच्च शिक्षित डॉक्टर है, जिसने चीन से MBBS किया है। वह ISIS-खुरासान प्रांत के सदस्य अबू खादिम के संपर्क में था। अबू खादिम ने उसे भारत में फंड जुटाने, युवाओं की भर्ती करने और भारत विरोधी गतिविधियां फैलाने की जिम्मेदारी दी थी। जांच में यह भी सामने आया कि मोहियुद्दीन साइनाइड से जहरीला पदार्थ तैयार करने की कोशिश कर रहा था।
सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों की सप्लाई किस चैनल से हुई और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य स्लीपर सेल देश के किन हिस्सों में सक्रिय हैं। गुजरात ATS का यह ऑपरेशन भारत में ISIS की साजिश के एक नए और खतरनाक अध्याय को उजागर करता है।
ये भी पढ़ें: SIR पर मचा सियासी बवाल: 12 राज्यों में कल से मतदाता सूची पुनरीक्षण, विपक्ष ने जताया विरोध
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…