Bihar SI Murder
Bihar SI Murder: बिहार के सिवान जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। दरौंदा थाना में पदस्थापित SI (दारोगा) अनिरुद्ध कुमार की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव सिवान के सिरसांव नवका टोला गांव के अरहर के खेत में हाथ-पैर बंधी हालत में मिला।
जानकारी के अनुसार, SI अनिरुद्ध कुमार कुछ दिन पहले छठ महापर्व मनाने अपने पैतृक घर दरभंगा गए थे। पर्व संपन्न होने के बाद वे अपने परिवार को वहीं छोड़कर सिवान लौट रहे थे। लेकिन सिवान पहुंचने से पहले ही उनकी जिंदगी का सफर थम गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने अरहर के खेत में एक शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जब पहचान हुई तो पता चला कि वह दरौंदा थाने के SI अनिरुद्ध कुमार हैं।
शव की स्थिति देखकर साफ लग रहा था कि हत्या बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई है। अपराधियों ने पहले दारोगा के हाथ-पैर बांधे, फिर किसी धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। मौके से पुलिस को कुछ सुराग और खून के धब्बे मिले हैं, जिससे शक है कि वारदात किसी सुनसान जगह पर नहीं बल्कि आसपास के ही इलाके में हुई और बाद में शव वहां फेंका गया।
खास बात यह रही कि SI की लाश सिविल ड्रेस में मिली है, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि वे ड्यूटी पर नहीं बल्कि किसी निजी या गुप्त मुलाकात के लिए निकले थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या किसी ने उन्हें किसी सूचना के बहाने बुलाया था या फिर यह किसी पुराने विवाद का नतीजा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे जिले में इस वारदात को लेकर दहशत फैल गई है।
सवाल अब यह है कि एक वर्दीधारी अधिकारी की हत्या इतनी बेरहमी से किसने और क्यों की? पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है, लेकिन फिलहाल पूरा मामला रहस्य में डूबा हुआ है।
ये भी पढ़े – भारत में Starlink की एंट्री की तैयारी, आज से सिक्योरिटी डेमो की शुरुआत, जानें क्या है और कैसे काम करेगा ?
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…