दिल्ली/NCR

दिल्ली ‘एसिड अटैक’ का सच: जब साजिश का चेहरा बना पिता, CCTV से खुला चौंकाने वाला राज़

Delhi News: दिल्ली के भारत नगर में हुए कथित एसिड अटैक मामले ने उस वक्त सनसनी फैला दी थी, जब एक कॉलेज छात्रा पर रास्ते में ‘एसिड फेंकने’ की बात सामने आई। लेकिन पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, मामला रहस्यमयी मोड़ लेता गया। अब जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया, कथित एसिड अटैक न तो किसी हमलावर ने किया, न ही उसमें एसिड का इस्तेमाल हुआ। बल्कि, ये पूरा खेल खुद पीड़िता और उसके पिता की रची साजिश थी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस को शुरुआत में छात्रा के बयान पर शक हुआ। लड़की ने बताया था कि एक युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया, लेकिन घटनास्थल पर न तो किसी तेजाब के निशान मिले और न ही कोई हमलावर CCTV में दिखा। जांच के दौरान जब पुलिस ने आसपास के कैमरे खंगाले, तो सच्चाई सामने आने लगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा अपने घर से निकलने के बाद पहले अपने भाई के साथ स्कूटर पर थी, फिर अशोक विहार पहुंचकर वह कॉलेज जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी। लेकिन कॉलेज गेट से करीब 300 मीटर पहले ही उतर गई और वहीं उसने खुद अपने हाथ पर टॉयलेट क्लीनर डाल लिया। कुछ ही पलों में वह दर्द से चिल्लाने लगी और लोगों को लगा कि उस पर एसिड फेंका गया है।

एसिड नहीं साधारण टॉयलेट क्लीनर

जांच में यह भी सामने आया कि कथित एसिड दरअसल एक साधारण टॉयलेट क्लीनर था, जिसे लड़की अपने बैग में घर से लेकर आई थी। उसके पिता अकील ने यह पूरा ‘एसिड अटैक ड्रामा’ रचा था ताकि अपने पुराने दुश्मनों जितेंद्र, ईशान और अरमान को फंसा सके। पुलिस ने जब मोबाइल लोकेशन और सबूत खंगाले तो पाया कि घटना के वक्त जितेंद्र करोल बाग में था, जो मौके से करीब 5 किलोमीटर दूर है।

हैरान करने वाला सच

फॉरेंसिक टीम को भी किसी तरह के एसिड के निशान नहीं मिले। जांच के बाद पुलिस ने अकील को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में पूरा सच कबूल लिया। अकील ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार ईशान और अरमान से संपत्ति विवाद में उलझा हुआ था और पहले से ही उन पर झूठे आरोप लगाता रहा है। इतना ही नहीं, 2018 में अकील पर शबनम नाम की महिला ने बलात्कार का केस भी दर्ज कराया था, जो अब भी अदालत में लंबित है।

इस सनसनीखेज मामले ने पुलिस समेत पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है। एक बाप द्वारा अपनी ही बेटी को झूठी कहानी में मोहरा बनाना समाज को झकझोर देने वाला उदाहरण बन गया है। फिलहाल, पुलिस अकील से पूछताछ जारी रखे हुए है और इस फर्जी एसिड अटैक केस की हर परत उधेड़ने में जुटी है।

ये भी पढ़े – CJI : भारत को जल्द मिलेगा नया CJI, जस्टिस सूर्यकांत बन सकते हैं देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश

Shagun Chaurasia

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

16 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

25 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

28 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

42 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

51 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

58 minutes ago