व्यापार

Share Market : सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुलने के बाद फिसले, Indigo-ICICI  बैंक के शेयरों में गिरावट

Share Market : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई, लेकिन जल्द ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बाजार की चाल मिली-जुली रही, जहाँ कुछ दिग्गज शेयरों ने मजबूती दिखाई तो कई ब्लू-चिप स्टॉक्स फिसल गए।

सेंसेक्स 230 अंक फिसला, निफ्टी 25,900 के करीब

सुबह करीब सवा नौ बजे बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 66.76 अंक की मामूली बढ़त के साथ 84,845.60 अंक पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, साढ़े दस बजे के आसपास सेंसेक्स 230 अंक गिरकर नीचे आ गया।

वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 सूचकांक 14.25 अंकों की बढ़त के साथ 25,980.30 के स्तर पर खुला, लेकिन बाद में 25,900 के आसपास लुढ़क गया।

इन शेयरों में तेजी और गिरावट

मंगलवार के शुरुआती सत्र में एसबीआई, भारती एयरटेल, टाइटन और एलएंडटी के शेयरों में तेजी रही।

दूसरी ओर, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और ओएनजीसी जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एक दिन पहले बाजार में रही थी मजबूती

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली थी। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेतों के चलते सेंसेक्स 567 अंकों की छलांग लगाकर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 25,900 अंक के पार पहुंच गया था।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति के बेहतर आंकड़ों ने इस साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बल दिया है। इसके साथ ही अमेरिका–चीन व्यापार वार्ता में प्रगति और विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी ने निवेशक भरोसे को मजबूत किया।

जानकार क्या कहते हैं

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वी.के. विजयकुमार का कहना है कि बाजार का समग्र भावनात्मक माहौल सकारात्मक है। घरेलू निवेशकों का भरोसा कायम है और वैश्विक संकेत फिलहाल बाजार को सहारा दे रहे हैं।

वहीं, जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च चीफ विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका–चीन व्यापार वार्ता में प्रगति और अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति के बेहतर आंकड़ों से फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं में कमी और मजबूत घरेलू सुधारों ने आय वृद्धि और निवेश धारणा को मजबूत किया है, जिससे मौजूदा प्रीमियम वैल्यूएशन उचित प्रतीत हो रहे हैं।

Kajal Sharma

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago