उत्तर प्रदेश

नोएडा की लोटस पानाचे सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को लेकर चार घंटे तक हंगामा

Dog in Noida : नोएडा के सेक्टर-110 स्थित लोटस पानाचे सोसाइटी में मंगलवार रात लावारिस कुत्तों को बाहर ले जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। आरोप है कि सोसाइटी के लोग और पशु प्रेमी आमने-सामने भिड़ गए। अंततः पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को किसी तरह शांत कराया जा सका।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सोसाइटी में रहने वाले एक बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद से ही सोसाइटी के लोग नोएडा प्राधिकरण से शिकायत कर लावारिस कुत्तों को हटाने की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे एनजीओ से जुड़े कुछ पशु प्रेमी उस कुत्ते को पकड़ने सोसाइटी पहुंचे, जिसने बच्चे को काटा था। इसी बीच सोसाइटी की एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) और अन्य लोग वहां आ गए और सभी लावारिस कुत्तों को ले जाने पर अड़ गए। इस बात पर दोनों पक्षों में तीखी बहस और विवाद शुरू हो गया।

फेज-2 कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची

हंगामे की सूचना मिलते ही फेज-2 कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया कि केवल उस कुत्ते को ले जाया जाए जिसने बच्चे को काटा था और बाकी कुत्तों को बाद में हटाया जाएगा। हालांकि, सोसाइटी के लोग मानने को तैयार नहीं थे। देर रात लगभग दो बजे काफी समझाने के बाद लोग एक कुत्ते को ले जाने के लिए राज़ी हुए, लेकिन जब पशु प्रेमी कुत्ते को पकड़ने पहुंचे तो वह सोसाइटी में मिला ही नहीं।

किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई

पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं, एओए की कार्यकारिणी सदस्य जया सहानी का आरोप है कि पशु प्रेमियों की वजह से एनजीओ के लोग कुत्ते (Dog in Noida) को नहीं ले जा सके और कुछ लोगों ने बाहरी लोगों को बुलाकर सोसाइटी में हंगामा किया। इस दौरान दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की भी शिकायतें सामने आई हैं।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago