उत्तराखंड

तमंचा लेकर आया छात्र, ब्रेक में फायरिंग, शिक्षकों ने मौके पर दबोचा

Uttarakhand News : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कुंडेश्वरी रोड स्थित एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल में लंच बॉक्स में छिपाए पिस्टल से शिक्षक को गोली मार दी। कहा जा रहा है कि शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद छात्र अपने लंच बॉक्स में तमंचा लाया और शिक्षक को गोली मार दी।

गुस्से में शिक्षक को मारी गोली

जानकारी के अनुसार, छात्र और शिक्षक के बीच झगड़े की शुरुआत तब हुई जब शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद छात्र को बहुत गुस्सा आया। छात्र ने भौतिक विज्ञान की क्लास समाप्त होने के बाद बीच के ब्रेक (इंटरवल) के समय लंच बॉक्स (टिफिन) में छिपी पिस्टल निकालकर अचानक शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे गोली मार दी। गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

गोली गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी के पास फंसी थी। घायल शिक्षक को निजी अस्पताल में ले जाकर तीन घंटे की सर्जरी के बाद गोली निकाली गई और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।

शिक्षकों ने पकड़ा और पुलिस को दी सूचना

स्कूल के शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और CCTV फुटेज के माध्यम से सबूत जुटाए। घटना स्थल से पिस्टल बरामद हुई। घायल शिक्षक की शिकायत पर छात्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। छात्र को सुरक्षात्मक हिरासत में रखा गया है।

ये भी पढ़ेउत्तराखंड में समान नागरिक संहिता में बदलाव, लिव-इन और धोखे से बने रिश्तों पर होगी कड़ी कार्रवाई

छात्र ने पूछताछ में बताया

छात्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यह घटना दो दिन पहले उस समय हुई जब शिक्षक ने क्लास में उसे सवाल का उत्तर सही देने के बावजूद थप्पड़ मार दिया था। इस अपमान का बदला लेने के उद्देश्य से छात्र ने घर से पिस्टल लेकर स्कूल आया था।

Shweta Gupta

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

17 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago