Judge Frank Caprio passes away
Judge Frank Caprio passes away : अमेरिका के सबसे लोकप्रिय जज फ्रैंक कैप्रियो का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीडित चल रहे थे। फ्रैंक कैप्रियो को उनके दयालु और करुणा भरे स्वभाव के कारण जाना जाता था। उनका यही स्वभाव उनके फैसलों में भी देखने को मिलता था।
बता दें कि जज “कैच इन प्रोविडेंस” नामक रियलिटी शो के माध्यम से दुनिया भर में लोकप्रिय हुए। इस शो में उनके ट्रैफिक और छोटे-मोटे मामलों की सुनवाई को अनोखे अंदाज को दिखाया गया है। इनका एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर ज्यादा वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति का ओवर स्पीड का चालान माफ कर दिया था। क्योकिं यह पहला मौका था, जब आरोपी बुजुर्म ने तय सीमा से ज्यादा स्पीड के साथ कार चलाई थी।
फ्रैंक कैप्रियो ने कुछ दिनों पहले ही facebook पर एक विडियो पोस्ट किया , उस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें “एक झटका लगा”, वे पुनः अस्पताल में भर्ती हुए और लोगों से अनुरोध किया कि “मुझे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें”।
कैप्रियो का शो उनके कोर्टरूम में फिल्माया गया था और इसमें उनके लोक-प्रिय हास्य और करुणा को दर्शाया गया था। शो के क्लिप्स को सोशल मीडिया पर 1 अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
जज फ्रैंक कैप्रियो का जन्म 1936 में प्रोविडेंस, रोड आइलैंड में हुआ था। वे एक इटैलियन-अमेरिकन परिवार में पले-बढ़े और उन्होंने अपना ज्यादातर जीवन प्रोविडेंस में बिताया। उन्होंने बाद में मुख्य नगरपालिका न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। वह तीन भाई-बहन थे। उनका बचपन प्रोविडेंस, रोड आइलैंड के फेडरल हिल इलाके में हुआ था।
ये भी पढ़े : भारत ने ताइवान पर चीन के दावे का किया खंडन, जानें क्या है वन चाइना नीति जिस पर उठे रहे सवाल
‘अमेरिका के सबसे अच्छे जज’ के रूप में जाने जाने वाले कैप्रियो ने अपने सहानुभूतिपूर्ण अदालती आचरण, उदारता बरतने, व्यक्तिगत संघर्षों को सुनने और अक्सर छोटी-मोटी गड़बड़ियों को मानवतावादी दृष्टिकोण से खारिज करने के लिए लोकप्रियता प्राप्त की।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…