उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की बल्ले-बल्ले : 15 साल बाद मिलेगा प्रमोशन, जानिए पूरी डिटेल्स!

UP teachers promotion: उत्तर प्रदेश के राजकीय (सरकारी) माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले 1000 से ज्यादा एलटी ग्रेड के सहायक अध्यापकों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। पिछले 15 साल से अटकी हुई प्रमोशन की प्रक्रिया अब अपने आखिरी चरण में है। हाईकोर्ट के आदेश और शिक्षा निदेशालय की कार्रवाई के बाद यह रास्ता साफ हो गया है।

क्या है मामला?

वर्ष 2009 के बाद यह पहला मौका होगा जब दस विषयों के शिक्षकों को एक साथ प्रमोशन मिलेगा। बहुत समय से सीनियरिटी लिस्ट (वरिष्ठता सूची) को लेकर आपत्तियां दर्ज हो रही थीं। अब वह प्रक्रिया पूरी हो गई है और जल्द ही अंतिम सूची जारी होने जा रही है। इससे हजारों शिक्षकों का प्रमोशन होना तय हो गया है।

कोर्ट ने दी प्रक्रिया को रफ्तार

24 अप्रैल 2025 को हाईकोर्ट ने अपील पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी की जाए। इससे पहले जून 2022 में जो अंतिम सूची जारी की गई थी, उसमें कई गलतियां थीं। उसे ठीक करके दोबारा मई और जून 2025 में शिक्षकों से नई आपत्तियां  मांगी गई थीं। लेकिन इस बार कोई नई अड़चन नहीं आई। अब 2001 से 2019 तक नियमित हुए शिक्षकों की उच्च पद की लिस्ट तैयार हो गई है। इससे उनके प्रमोशन की राह अब पूरी तरह साफ हो चुकी है।

किन विषयों के शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन?

प्रमोशन मिलने वाले दस विषय इस प्रकार हैं:
हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, जीव विज्ञान, वाणिज्य, कला और शारीरिक शिक्षा।

यह भी पढ़े: दिल्ली के स्कूलों को मिल रही बम धमकियों से मचा हड़कंप…

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago