Categories: Others

नोएडा की हिंदू युवती को भी छांगुर बाबा ने बनाया मुस्लिम, आठ महीने पहले मजिस्ट्रेट को बताई थी करतूत

Changur Baba Case : धर्मपरिवर्तन के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा (Changur Baba) के खिलाफ एक और मामला सामने आया है। पता चला है कि डेढ़ साल पहले इस गिरोह ने नोएडा की एक हिंदू युवती का भी लखनऊ में जबरन धर्मपरिवर्तन कराया था। पीड़िता ने दिसंबर 2024 में मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में छांगुर बाबा का नाम लिया था, लेकिन उस समय साक्ष्य के अभाव में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई थी।

एटीएस की कर्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में एटीएस द्वारा छांगुर बाबा और नीतू की गिरफ्तारी के बाद अब यह युवती भी एटीएस से संपर्क साधने आगे आई है। दोनों आरोपियों पर हिंदू परिवारों का धर्मपरिवर्तन कराने और इसके लिए विदेश से फंडिंग लेने के आरोप हैं। वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्यार के नाम पर धोखा

मूलरूप से शाहजहांपुर जिले की रहने वाली यह युवती नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में रहती है और एक कंपनी में नौकरी करती है। करीब पांच साल पहले उसकी मुलाकात अमरोहा जिले के नौगांव सादात के रहने वाले ताबिश असगर से हुई थी। ताबिश ने अपना नाम विशाल राणा और धर्म हिंदू बताया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। 22 फरवरी 2023 को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद जब ताबिश उसे हाईकोर्ट लेकर गया तो दस्तावेजों से युवती को पता चला कि उसके पति का असली नाम ताबिश है। कुछ दिन झूठ बोलने के बाद ताबिश ने सच्चाई बताई कि वह मुस्लिम है और उसने धोखे से शादी की है। इसके बाद आरोपी ने युवती पर धर्म बदलकर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

जबरन गर्भपात और धमकी

जब युवती गर्भवती हुई और उसने मुस्लिम धर्म अपनाने से इनकार कर दिया तो ताबिश ने धोखे से दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर 3 दिसंबर को सेक्टर-113 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच के बाद आरोपी ताबिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

छांगुर बाबा का नाम आया सामने

पीड़िता ने 23 दिसंबर 2024 को मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया था। उसमें उसने बताया था कि जनवरी 2024 में ताबिش उसे लखनऊ स्थित इमामबाड़ा ले गया और वहां छांगुर पीर साहब के दरगाह ले गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां जबरन उसका धर्मपरिवर्तन कर दिया गया और उसे कलमा पढ़वाया गया। इस दौरान उसे पैसे देने का लालच भी दिया गया था। यह मामला भी छांगुर बाबा और उसके गिरोह की गतिविधियों एक और सबूत है। एटीएस की जांच से पता चलेगा कि यह धर्मपरिवर्तन का नेटवर्क कितना फैला हुआ है और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़े-  धर्म परिवर्तन की सजा! सनातन में वापसी पर महिला को छांगुर के सऊदी रैकेट से मिली ‘पैर काटने’ की धमकी

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago